फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Aarti of Mandakini wearing umbrella in Chitrakoot amid drizzling rain, 15 ministers including Deputy CM also a

Chitrakoot News: रिमझिम बारिश के बीच छाता लगाकार मंदाकिनी की आरती, डिप्टी सीएम सहित 15 मंत्री भी हुए शामिल

Sat, 30 Jul 2022 11:33 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 30 Jul 2022 11:33 PM IST
सार

भाजपा प्रदेश प्रशिक्षण वर्ग में शामिल हुए दोनों डिप्टी सीएम बृजेश पाठक व केशव मौर्या की मौजूदगी में 15 मंत्रियों और अन्य पदाधिकारियों ने रिमझिम बारिश के बीच मंदाकिनी नदी के रामघाट पहुंचकर आरती की।

विज्ञापन
Aarti of Mandakini wearing umbrella in Chitrakoot amid drizzling rain, 15 ministers including Deputy CM also a
डिप्टी सीएम बृजेश पाठक व केशव मौर्य - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चित्रकूट में चल रहे तीन दिवसीय प्रदेश प्रशिक्षण वर्ग में शामिल हुए दोनों डिप्टी सीएम बृजेश पाठक व केशव मौर्य की मौजूदगी में केंद्र व प्रदेश के 15 मंत्रियों व पदाधिकारियों ने रिमझिम बारिश के बीच रामघाट पहुंचकर मंदाकिनी नदी में पूजन कर आरती की। 15 ई-रिक्शा में सवार इन मंत्रियों व पदाधिकारियों का काफिला जब चला, तो आम रास्ता बंद करा दिया गया। 

विज्ञापन

यह नजारा देखने के लिए सड़क के दोनों ओर लोगों की भीड़ लगी रही। बारिश होने के दौरान कुछ ऐसा भी हुआ कि एक ई रिक्शे में पांच की जगह सात व आठ लोगों को सवार होना पड़ा।  प्रशिक्षण के दूसरे दिन शनिवार को जब बिंदीराम होटल में प्रशिक्षण सत्र समाप्त हुआ तो सभी मंत्रियों ने देश व प्रदेश के प्रमुख पदाधिकारियों के साथ ई रिक्शा की सवारी की। 
विज्ञापन

गौरतलब है कि शुक्रवार को पहले दिन का प्रशिक्षण खत्म होने के बाद भी इसी तरह मंत्री व पदाधिकारी कामदनाथ मंदिर पहुंचे थे। देर शाम को मंत्रियों व पदाधिकारियों का काफिला जैसे ही रामघाट पहुंचा तो इस मार्ग को आम जन के लिए रोक दिया गया। मंत्रियों के सुरक्षाकर्मी रिक्शे के अगल बगल पैदल ही चलते रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद सभी ने साधु संतों की मौजूदगी में रामघाट पर मंदाकिनी नदी की पूजा की। इसी बीच तेज हवा के झोंके के साथ रिमझिम बारिश भी शुरू हो गई। इसके बावजूद सभी रामघाट में डटे रहे। साधु-संतों ने सभी को सामूहिक आरती भी कराई और प्रसाद वितरण किया। बारिश के दौरान कई मंत्रियों को छाते उपलब्ध कराए गए। साधु-संतों में महंत दिव्यजीवन दास, महंत रामजी दास, रामजन्म दास, महंत सीताशरण महराज आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed