{"_id":"5f29c03c97276aa8da39f608b8bf02de","slug":"aamir-khan-filed-suit-against-the-treason-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आमिर खान के खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा दायर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आमिर खान के खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा दायर
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर
Updated Thu, 26 Nov 2015 02:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
असहिष्णुता संबंधी बयान देने वाले फिल्म अभिनेता आमिर खान के खिलाफ एडिशनल चीफ मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट (एसीएमएस) की अदालत में देशद्रोह का मुकदमा दायर किया गया है।
विज्ञापन
अधिवक्ता मनोज दीक्षित की ओर से दायर मुकदमे पर 1 दिसंबर को सुनवाई होगी। अधिवक्ता ने इससे पहले फिल्म ‘पीके’ के विवादित पोस्टर पर भी मुकदमा दाखिल किया था, जो सुप्रीम कोर्ट से खारिज हो गया।
विज्ञापन
फिल्म अभिनेता आमिर खान ने कहा था कि देश में बढ़ती असहिष्णुता पर उनकी पत्नी ने देश छोड़ने का सुझाव दिया था। इस बयान पर देश में बखेड़ा खड़ा हो गया।
इसी का संज्ञान लेकर अधिवक्ता ने एसीएमएम कोर्ट में मुकदमा दायर किया, जिसे कोर्ट ने स्वीकार कर लिया। अब विवेचना होगी, फिर अगली सुनवाई की जाएगी। अधिवक्ता का कहना है कि आमिर के बयान से देश की एकता, अखंडता को खतरा पैदा हुआ है।
विज्ञापन
इस गैर जिम्मेदाराना बयान से समाज का एक तबका भयभीत है। भारत विरोधी ताकतों को भी बोलने का मौका मिला है। इस दलील से संबंधित तमाम अखबारों की खबरों की कटिंग और वीडियो फुटेज भी अदालत को दी गई है।