{"_id":"fa6b226c55c965d365166154e49f3be0","slug":"a-young-woman-who-shot-arrested-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती पर गोली चलाने वाले गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवती पर गोली चलाने वाले गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला, कानपुर देहात
Updated Sat, 28 Feb 2015 01:13 AM IST
विज्ञापन
युवती की कनपटी में जानलेवा हमला कर गोली मारने वाले आरोपियों को मंगलपुर
विज्ञापन
पुलिस ने धर दबोचा। पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से एक 315 बोर का तमंचा व
एक कारतूस बरामद हुआ है। पुलिस अधीक्षक ने इस गिरफ्तारी पर टीम को ढाई
हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की।
गुरुवार को युवती अपनी चचेरी भाभी के साथ अस्पताल दवा लेने जा रही थी। तभी दो युवकों ने रोशनी से छेड़छाड़ कर दी। विरोध करने पर उसे गोली मार दी। इधर, वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों युवक मौके से भाग निकले।
पुलिस अधीक्षक कानपुर देहात वजीह अहमद ने पूरे मामले को गंभीरता से लिया और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रभारी निरीक्षक फरमूद अली पुंढीर, उपनिरीक्षक रामबदन, कांस्टेबिल रंजीत सिंह, सचेंद्र सिंह व चालक महेंद्र सिंह की टीम गठित कर दी।
थाना प्रभारी मंगलपुर ने रात तीन बजे हवासपुर मोड़ पर भाग रहे तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक ने टीम को ढाई हजार रुपए का पुरस्कार दिया है।