{"_id":"666c24787d2f6ce81403b183","slug":"a-young-mans-throat-was-slit-in-a-minor-dispute-the-accused-was-caught-by-the-police-in-an-encounter-2024-06-14","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Hardoi: मामूली विवाद में युवक का काटा गला, मुठभेड़ में आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा...दो गिरफ्तार, ये है मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi: मामूली विवाद में युवक का काटा गला, मुठभेड़ में आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा...दो गिरफ्तार, ये है मामला
Fri, 14 Jun 2024 04:38 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Fri, 14 Jun 2024 04:38 PM IST
सार
Hardoi News: बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र में बदमाशों ने युवक का गला काट दिया। उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल से लखनऊ रेफर कर दिया गया है। वहीं, आरोपियों को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती घायल बदमाश
- फोटो : amar ujala
विस्तार
हरदोई जिले में बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र में मामूली विवाद में शातिर अपराधी ने ई-रिक्शा चालक पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल चालक को जिला अस्पताल से लखनऊ रेफर कर दिया गया। उधर, सीओ बिलग्राम के नेतृत्व वाली पुलिस टीम ने मुठभेड़ के बाद मुख्य आरोपी और उसके साथी को पकड़ लिया।
विज्ञापन
पुलिस की गोली पैर में लगने से मुख्य आरोपी घायल हो गया। बिलग्राम कस्बे के मोहल्ला काजीपुरा निवासी राहुल (32) ई-रिक्शा चलाता है। राहुल के मुताबिक बृहस्पतिवार रात साढ़े आठ बजे वह ई-रिक्शा से सवारी लेकर पीपल चौराहा से मैदानपुरा जा रहा था। ऊपरकोट किला के आगे ई-रिक्शा पहुंचने पर अन्ना उर्फ फैजान और उसके साथी सुफील ने ई-रिक्शा रुकवा लिया।
विज्ञापन
ई-रिक्शे में बैठने की जिद करते हुए चालक के बगल ही बैठ गया। इस पर राहुल ने आपत्ति जताई, तो सुहैल ने धारदार हथियार से उसके गले में वार कर दिया। गंभीर हालत में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
घायल बदमाश जिला अस्पताल रेफर
राहुल की पत्नी मीनू की तहरीर पर पुलिस ने अन्ना उर्फ फैजान, सुफील और इनके दो अज्ञात साथियों के खिलाफ जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज कर तलाश शुरू कर दी। सीओ बिलग्राम सुनील शर्मा के नेतृत्व वाली पुलिस टीम ने मुखबिर से मिली सूचना पर बिलग्राम के पावर हाउस के पास एक बाग में छिपे अन्ना उर्फ फैजान को घेर लिया। फैजान ने पुलिस पर फायरिंग की, तो पुलिस ने भी बचाव में फायरिंग कर दी। पैर में गोली लगने से फैजान घायल हो गया। उसे सीएचसी बिलग्राम से जिला अस्पताल रेफर किया गया है।