फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Praises of Hanuman and Shri Krishna sung at the Gajanan pandal.

Hardoi News: गजानन के पंडाल में हनुमान और श्रीकृष्ण का गुणगान

Tue, 15 Sep 2026 11:55 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 15 Sep 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
Praises of Hanuman and Shri Krishna sung at the Gajanan pandal.
फोटो-20- वंशीनगर में स्थित गजानन गणेश पंडाल में आरती करते आचार्य। संवाद
हरदोई। श्रीगणेश महोत्सव के रंग में शहर, नगरों और कस्बों तक श्रद्धालु रंगे नजर आए। मंगलवार को पंडालों में भगवान श्रीगणेश की पूजा-अर्चना के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कलाकारों ने श्रीसुंदरकांड की प्रस्तुतियों से भगवान श्रीराम और हनुमान की महिमा का गुणगान किया।
विज्ञापन

गजानन सेवा समिति के बाबा नागेश्वरनाथ मंदिर वंशीनगर में महोत्सव में सीनियर वर्ग की नृत्य प्रतियोगिता में 22 प्रतिभागियों ने भाग लिया। अशरफ ओला कमेटी की ओर से श्री सुंदरकांड का पाठ हुआ। श्रद्धालुओं ने भक्तिमय वातावरण में सुंदरकांड का श्रवण किया।
विज्ञापन

समिति अध्यक्ष मनीष चतुर्वेदी, प्रभाकर पाठक, जेके सेठ, पंकज चतुर्वेदी, अविनाश मिश्रा, राजमोहन पांडेय, अभिलाष गुप्ता, राजे गुप्ता, टिंकू द्विवेदी, राजू मिश्रा, नीरज शुक्ला, अनुराग किशोर चतुर्वेदी, कपीश चतुर्वेदी, शौर्य चतुर्वेदी, तनुष चतुर्वेदी, शौर्य नंदन श्रीवास्तव, विजय अवस्थी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्रीविनायक समिति की तरफ से अग्रवाल धर्मशाला में श्री सुंदरकांड पाठ कराया गया। सोमेंद्र अग्रवाल, सीओ सिटी अजीत चौहान,
राजेंद्र पटेल, राजेंद्र अग्रवाल, प्रमोद सिंह पामू, अपूर्व माहेश्वरी, आशीष पांडे आदि बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना की। मंगल मूर्ति समिति के पदाधिकारियों ने भगवान श्रीगणेश की आरती की और भोग-प्रसाद अर्पित किया।
शाहाबाद नगर में राम वाटिका चौक में श्रीराधा रसिक बिहारी मंडल की तरफ से एक शाम बिहारी जी के नाम संकीर्तन की प्रस्तुति दी गई। कलाकार दिनेश गोगिया, आशू पंडित और दीपक गोगिया के भजनों पर श्रद्धालु भावविभोर हो गए। भगवान श्री गणेश को छप्पन भोग प्रसाद अर्पित किया गया। अनिल मराठा, प्रकाश रस्तोगी, विश्वनाथ वाजपेयी, रमन गुप्ता, दीपक वर्मा, रमेश मराठा, वैभव मिश्रा, सतेंद्र श्रीवास्तव, धना मराठा आदि मौजूद रहे। मोहल्ला दिलेरगंज स्थित सत्संग भवन में भगवान श्रीकृष्ण लीला का प्रदर्शन किया गया।गायक नमन चित्रांश व गायिका सिया सलोनी ने मधुर भजन प्रस्तुत कर श्रोताओं का मन मोह लिया।
डॉ. आदेश रस्तोगी, कंहैया द्विवेदी, पवन सचदेवा, अंकुर रस्तोगी और अनुल मिश्रा आदि लोग मौजूद रहे।संडीला नगर के रामलीला मैदान पर श्री गणेश उत्सव सेवा समिति की तरफ से श्रीगणेश उत्सव में विधायक अलका सिंह अर्कवंशी ने विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया। नृत्य प्रतियोगिता में एके डांस ग्रुप प्रथम, श्रीजन डांस ग्रुप द्वितीय रहा। ड्यूट डांस में मिष्ठी व खुशी बाथम ने प्रथम और खुशी व दिव्या ने द्वितीय स्थान पाया। सोलो डांस में करिश्मा राठौर प्रथम, माही अवस्थी द्वितीय और अंशी सिंह तृतीय रहीं। भाषण में आशुतोष प्रथम, आराध्या द्वितीय और जतिन राठौर तृतीय रहे। श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीगणेश की पूजा-अर्चना की। इस मौके पर गौरव गुप्ता, मनीष गुप्ता, सौरभ गुप्ता, राजेश अस्थाना, अमित शर्मा आदि मौजूद रहे। प्रभातफेरी माता मंदिर परिसर में श्रीगणेश महोत्सव में भजन संध्या हुई।

पिहानी नगर में गणेश महोत्सव पंडालों में आरती और पूजन के साथ ही श्रीसुंदरकांड पाठ हुए। भारतीय इंटर काॅलेज के पास सौरभ गुप्ता ने सपत्नीक पूजन किया। बाबा मंशानाथ मंदिर पर विमलेश वाजपेयी व अजय मिश्रा ने पूजन किया। गोपाल कृष्ण, वैभव अवस्थी, अनुज शुक्ला, अश्वनी वाजपेयी आदि सक्रिय रहे।

माधौगंजनगर के हरदेव राजा मंदिर पर विनायक कमेटी के सदस्य और डॉ. रोहित शर्मा ने सपत्नीक गणेश की पूजा-अर्चना की। बिलग्राम नगर के मोहल्ला रफैयत गंज में गणपति बप्पा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कराई गई है। धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। आयोजक पंकज सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed