{"_id":"6392b9e439888d0a37579e20","slug":"a-young-man-who-entered-the-house-was-beaten-thinking-it-as-a-thief-in-banda","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda: घर में घुसे युवक को चोर समझकर पीटा, दोनों पक्षों ने से थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda: घर में घुसे युवक को चोर समझकर पीटा, दोनों पक्षों ने से थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट
Fri, 09 Dec 2022 10:01 AM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Fri, 09 Dec 2022 10:01 AM IST
सार
बिसंडा थाना क्षेत्र के एक घर में घुसे युवक की जमकर पिटाई हो गई। दरअसल, युवक देर रात एक गेस्टहाउस में डीजे बजाने गया था। वहां से लौटकर वो पड़ोसी के घर घुस गया, जहां युवती घर में अकेली थी। इस दौरान युवती के परिजनों ने उसे चोर समझा और जमकर धुनाई कर दी।
विज्ञापन
जिला अस्पताल में भर्ती घायल अजय
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बांदा जिले में घर में घुसे युवक को पड़ोसियों ने चोर समझकर लाठियों से पीट दिया। युवक गंभीर हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की है। बिसंडा थाना क्षेत्र के कस्बा निवासी अजय (20) मजदूरी करता है।
विज्ञापन
वह बुधवार रात कस्बे में एक गेस्टहाउस में डीजे बजाने गया था। वहां से ढाई बजे रात पड़ोसी के घर में घुस गया। पड़ोसी के घर में युवती अकेली थी। इसी दौरान युवती के पिता और भाई भी घर पहुंचे। उन्होंने अजय को लाठियों से पीट दिया। युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष आनंद कुमार ने बताया कि घायल युवक के पिता राजकरन ने की तहरीर पर तीन लोगों पर और युवती की मां की तहरीर पर अजय के खिलाफ घर में घुसकर चोरी के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज की गई है। घटना की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन