फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   A young man was brutally murdered by slitting his throat in Kanpur

Kanpur News: युवक की गला रेतकर निर्मम हत्या, सड़क किनारे मिला खून से लथपथ शव, पुलिस जांच में जुटी

Wed, 15 Jun 2022 12:02 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 15 Jun 2022 12:02 PM IST
सार

चौबेपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की गला रेतकर हत्या कर दी गई। उसका शव सड़क किनारे खून से लथपथ अवस्था में मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। 

विज्ञापन
A young man was brutally murdered by slitting his throat in Kanpur
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस और ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर के चौबेपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की गला रेतकर हत्या कर दी गई। इसके बाद मृतक का शव सड़क किनारे खून से लथपथ हालत में फेंक दिया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है और जांच कर रही है।  इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है और परिजनों को रो रोकर बुरा हाल है। मिली जानकारी के अनुसार, चौबेपुर थाना क्षेत्र के दिलीप नगर इलाके में धारदार हथियार से काटकर युवक की हत्या कर दी गई। 

विज्ञापन

उसके गले और सिर पर गंभीर चोटों के निशान मिले हैं। उसका शव गांव के समीप बेला रोड किनारे जंगलों में पड़ा मिला है। मृतक की शिनाख्त महाराज नगर गांव निवासी ताराचंद्र (25) पुत्र छोटेलाल के रूप में हुई है। मृतक की मां ने बताया कि मंगलवार शाम स्कूटी सवार दो लोग यह कहकर घर से ले गए थे कि दिलीप नगर में नाटक देखने चलना है। मां ने बेटे की हत्या का आरोप लगाया है। 

विज्ञापन

कई लोग घटना में शामिल
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। प्रभारी ने बताया कि मौके की स्थिति से अनुमान लगाया जा रहा है कि घटना में कई लोग शामिल हो सकते हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है और उसी के अनुरूप आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed