फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   a young man from another community is blackmailing a girl in Unnao, committed a collective misdeed with friend

Unnao Crime: ब्लैकमेलिंग और दुष्कर्म! युवक भेज रहा है अश्लील वीडियो-फोटो, दोस्तों संग किया सामूहिक कुकृत्य

Sun, 09 Apr 2023 08:37 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 09 Apr 2023 08:37 PM IST
सार

Unnao News: पुरवा कोतवाली क्षेत्र में विवाहिता को ब्लैकमेल कर सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता की मां ने आरोप लगाया है कि बेटी का आपत्तिजनक वीडियो बनाकर दुष्कर्म किया था। दूसरे वर्ग का युवक शादी के बाद बेटी व दामाद को वीडियो-फोटो भेजकर परेशान कर रहा है।

विज्ञापन
a young man from another community is blackmailing a girl in Unnao, committed a collective misdeed with friend
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उन्नाव जिले में पुरवा कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी महिला ने दूसरे वर्ग के युवक पर साथियों के साथ मिलकर विवाहित बेटी का आपत्तिजनक वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है। विवाहिता की मां की तहरीर पर पुलिस ने जांच शुरू की है।

विज्ञापन

एक महिला तहरीर देकर पुलिस को बताया कि मोहल्ले में रहने वाला दूसरे वर्ग का युवक दो साल से उसकी बेटी को ब्लैकमेल कर कई बार दुष्कर्म किया। आरोपी ने आपत्तिजनक फोटो और वीडियो भी बना लिए। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर आरोपी ने साथियों के साथ मिलकर कई बार बेटी के साथ सामूहिक दुष्कर्म भी किया।
विज्ञापन

युवक से छुटकारा पाने के लिए उसने बेटी का विवाह कर दिया। आरोप है कि 18 फरवरी और 20 मार्च को बेटी व दामाद के मोबाइल पर दो नंबरों से युवक ने अश्लील फोटो और वीडियो भेजे। आरोपी युवक आईडी हैक होने का बहाना बना रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मां बोली- बेटी की जिंदगी बर्बाद करना चाहता है
महिला का आरोप है कि आरोपी युवक उसकी बेटी से जबरन शादी करना चाहता था। शादी न करने पर बेटी की जिंदगी बर्बाद करने का प्रयास कर रहा है। कोतवाल चंद्रकांत सिंह ने बताया कि पीड़ित पक्ष की ओर से तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed