फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   A young man committed suicide in Hamirpur

Hamirpur: पत्नी व सास को जेल भेजने की बात कहकर युवक ने जहरीला पदार्थ खाया, मौत

Sat, 04 Jan 2025 12:41 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 04 Jan 2025 12:41 PM IST
सार

Hamirpur News: आत्महत्या करने से पहले युवक ने एक वीडियो बनाकर पत्नी व सास को जेल भेजने की बात कही। युवक की मौत के बाद उसके मोबाइल में वीडियो देख परिजन भी हैरान रह गए।

विज्ञापन
A young man committed suicide in Hamirpur
मृतक राजेश कुमार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पत्नी और सास से परेशान टेढ़ा निवासी एक युवक ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या करने के पहले युवक ने एक वीडियो बनाया जिसमें पत्नी व सास को जेल भेजने व बच्चों को बहन को सौंपने की बात कही। वायरल वीडियो की अमर उजाला पुष्टि नहीं करता है।
विज्ञापन


टेढ़ा गांव निवासी राजेश कुमार उर्फ कल्लू गुप्ता (35) पुत्र स्वर्गीय अशोक कुमार ने शुक्रवार को जहरीला पदार्थ खा लिया था। जिसे इलाज के लिए परिजन जिला अस्पताल ले गए थे। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। अचानक हुई इस घटना से परिजन परेशान थे। लेकिन जब मृतक के मोबाइल को खंगाला गया तो अंतिम समय में बनाए गए वीडियो सामने आए। जिसमें युवक पत्नी व सास से परेशान होने की बात कह रहा है और जेल भेजने की मांग करते हुए बेटा व बेटी को बहन के पास छोड़ने की बात कह कर जय हिंद किया है। इस वीडियो को देखकर परिजन सकते में आ गए और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक अपने पीछे बेटा लकी (6) व सात माह की बेटी को छोड़ गया है। बड़े भाई संतोष गुप्ता ने बताया कि राजेश की पत्नी गुरुवार को घर में बिना बताए बच्चों को लेकर मायके चली गई थी। इसी से छोटा भाई परेशान था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed