फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   A widow has been wandering for 10 days to get a copy of the family register.

Kanpur News: परिवार रजिस्टर की नकल पाने के लिए 10 दिन से भटक रही विधवा

Tue, 30 Sep 2025 11:41 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 30 Sep 2025 11:41 PM IST
विज्ञापन
A widow has been wandering for 10 days to get a copy of the family register.
जसवंतनगर। ब्लॉक क्षेत्र के गांव सिरहौल में एक विधवा पिछले 10 दिनों से परिवार रजिस्टर की नकल पाने के लिए भटक रही है। ब्लॉक व ग्राम पंचायत में सचिव न मिलने से उन्हें इसकी नकल नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन

ब्लॉक क्षेत्र के गांव सिरहौल गांव निवासी मंजू देवी ने बताया कि कुछ समय पहले पति सुनील कुमार की मौत हो चुकी है। विधवा पेंशन का आवेदन करने के लिए परिवार रजिस्टर की आवश्यकता है। उनका आरोप है कि वह पिछले 10 दिनों से वह परिवार रजिस्टर की नकल पाने के लिए इधर-उधर चक्कर लगा रहीं हैं। मंजू देवी का आरोप है कि पंचायत सचिव न तो ग्राम पंचायत में बैठते हैं और न ही ब्लॉक में मिलते हैं। यदि फोन पर संपर्क किया जाए तो उनका जवाब टालमटोल भरा होता है। कभी वे कहते हैं कि पंचायत में हैं, तो कभी ब्लॉक में होने का बहाना बनाते हैं। वास्तविकता यह है कि वे कहीं पर भी नियमित रूप से उपलब्ध नहीं रहते है। इससे आमजन को भारी परेशानी झेलनी पड़ती है। गांवों के अन्य लोग भी पंचायत सचिव की अनुपलब्धता और लापरवाही से परेशान रहते हैं। ग्रामीणों ने मांग की है कि शासन-प्रशासन ऐसे सचिवों के लिए निश्चित दिन और स्थान निर्धारित करें, ताकि लोग बिना भटके अपने काम निपटा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed