{"_id":"69a1f235c0944ecce10d605a","slug":"a-tractor-trolley-loaded-with-straw-overturned-disrupting-traffic-for-an-hour-kanpur-news-c-220-1-akb1006-139098-2026-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: भूसा लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, एक घंटा बाधित रहा आवागमन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: भूसा लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, एक घंटा बाधित रहा आवागमन
Sat, 28 Feb 2026 01:06 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Sat, 28 Feb 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
बरौर। कानपुर-झांसी हाईवे पर भोगनीपुर थाना के डीघ गांव के पास शुक्रवार शाम चार बजे के करीब एक भूसा लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई। इससे एक लेन का आवागमन बाधित हो गया। करीब एक घंटे तक लोग सर्विस लेन से गुजरते रहे।
बारा जोड़ से एक ट्रैक्टर-ट्रॉली पुखरायां की ओर जा रही थी। डीघ गांव के सामने पहुंचने पर ट्रैक्टर ओवर लोड होने के कारण बेकाबू होकर बीच हाइवे पर पलट गया। इससे सड़क पर भूसा फैल गया। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह ट्रैक्टर-ट्रॉली हटवाई। इस बीच जाम की स्थित बन गई। पुलिस ने वाहनों को सर्विस लेन से गुजरना शुरू किया। करीब एक घंटे तक वाहन रेंगते हुए निकले। शाम पांच बजे के करीब ट्रॉली हटाने के बाद पूरी तरह से यातायात सामान्य हो सका। वहीं, देर शाम तक हाईवे पर भूसा पड़ा रहा। जिससे अवागमन करने वाले लोगों के लिए खतरा बना रहा। चौकी इंचार्ज अतेंद्र सिंह ने बताया कि बारा का ट्रैक्टर मालिक बताया जा रहा है। आवागमन चालू करा दिया गया।