जब एक चाय वाला जा रहा था डिप्टी सीएम के सामने आत्मदाह करने...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केशव लाल का आरोप है कि उनकी जमीन पर एक भूमाफिया ने कब्जा कर रखा है। वह चार साल से अफसरों के दफ्तर के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। एसपी पश्चिम ने कार्रवाई का आश्वासन दिया था, लेकिन कुछ नहीं हुआ। इस पर उन्होंने सीएसजेएम यूनिवर्सिटी में आयोजित उप मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के दौरान उनके सामने आत्मदाह करने का फैसला लिया। इस बारे में अफसरों को सूचना दे दी थी।
केशव लाल ने बताया कि गुरुवार रात से ही पुलिस ने उनकी तलाश शुरू कर दी। पुलिस ने उनके घर और दुकान में छापा मारा, लेकिन उन्होंने पहले ही ठिकाना बदल दिया। शुक्रवार को वह उप मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में आत्मदाह करने जा रहे थे, तभी पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया। पुलिस ने जब केशव लाल को पकड़ा तो उनके कपड़े मिट्टी के तेल से भीगे हुए थे और उनके जेब में माचिस भी रखी हुई थी।