फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   A student hospitalized after beaten in school in barra

बर्रा के स्कूल में छात्रा की पिटाई, अस्पताल में भर्ती

Sun, 09 Aug 2015 02:16 AM IST
अमर उजाला कानपुर
अमर उजाला कानपुर Updated Sun, 09 Aug 2015 02:16 AM IST
विज्ञापन
A student hospitalized after beaten in school in barra
बर्रा में एक और छात्रा को स्कूल में पीटने का मामला सामने आया है। दामोदर नगर निवासी प्राइवेट कर्मी का आरोप है कि उसकी कक्षा नौ में पढ़ने वाली बेटी को स्कूल में पीटा गया, जिससे उसकी मानसिक स्थिति बिगड़ गई है। छात्रा को रावतपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

परिजनों ने शनिवार को सौ नंबर पर पुलिस को घटना की जानकारी दी। इंस्पेक्टर संतोष सिंह का कहना है कि मामले की जांच हो रही है। नई बस्ती कर्रही रोड निवासी राकेश सोनी ने बताया कि उन्होंने इसी माह की एक तारीख को बेटी शिवांगी (13) का दाखिला क्षेत्र के जेएनपीएन इंटर कॉलेज में कराया था।
विज्ञापन


परिजनों का आरोप है कि कोर्स पूरा न होने पर शिवांगी को स्कूल में पीटा गया। जिससे उसकी मानसिक स्थिति बिगड़ गई। इस बात की जानकारी जब परिजनों ने स्कूल प्रबंधन को दी तो उन्होंने मामले से पल्ला झाड़ लिया। हैलट में जांच कराने के बाद छात्रा को रावतपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार को राकेश ने सौ नंबर पर पुलिस को सूचना कर घटना की जानकारी दी। पुलिस का कहना है कि अस्पताल जाकर परिजनों और छात्रा से बातचीत के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed