{"_id":"68d45d9821f0d3a806052f48","slug":"a-separate-sticker-will-be-used-to-display-the-new-price-after-the-gst-reduction-kanpur-news-c-12-1-knp1053-1276964-2025-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: जीएसटी घटने के बाद नए मूल्य का लगेगा अलग से स्टीकर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: जीएसटी घटने के बाद नए मूल्य का लगेगा अलग से स्टीकर
विज्ञापन
टैक्स बार एसोसिएशन की गोष्ठी में मौजूद पदाधिकारी।
- फोटो : अमर उजाला
कानपुर। टैक्स बार एसोसिएशन की ओर से बुधवार को लखनपुर स्थित सभागार में जीएसटी की दरों में कमी और करमुक्त घोषित होने से कारोबारी प्रभाव पर विषय पर गोष्ठी हुई। वक्ताओं ने कहा कि जीएसटी की दरों में बदलाव से ग्राहकों को इसका सीधा लाभ मिलेगा।
कीमतें कम होने लगी हैं। सरकार ने एमआरपी कानून के माध्यम से यह भी सुनिश्चित किया है कि वस्तुओं पर पुरानी एमआरपी अंकित रहेगी। उससे छेड़छाड़ नहीं की जाएगी। नए मूल्य का स्टीकर अलग से लगाया जाएगा।
मुख्य वक्ता और एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष संतोष कुमार गुप्ता ने बताया कि दुकानदार घटी दर में माल बिकी कर रहे हैं या नहीं। इसके लिए बाजारों में जीएसटी अधिकारी निरीक्षण भी कर रहे हैं। कारोबारियों के स्टॉक में निहित आईटीसी में की गई बिक्री से समायोजन में समय लगेगा।
विज्ञापन
आईटीसी विभाग को वापस नहीं करनी होगी। तब तक पूंजी ब्लॉक रहेगी। सबसे अधिक परेशानी उन कारोबारियों को है जिनकी वस्तुएं करमुक्त की गई हैं। इस मौके पर पंकज श्रीवास्तव, एसएस निगम, अशोक दरबारी, श्याम धवन, अनिल मेहरोत्रा, सुनील तनेजा, मोनू कनौजिया, विमल बाजपेई, जावेद चिश्ती, शेखर तिवारी, पुष्पेंद्र दीक्षित, यश धवन आदि थे।