{"_id":"69fcf6a4349231587e0d5300","slug":"a-rat-was-trapped-in-the-changeover-the-lineman-replaced-the-meter-and-took-away-rs-5000-kanpur-news-c-362-1-ka11006-147151-2026-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: चेंजओवर में फंसा था चूहा, लाइनमैन मीटर बदल ले गया पांच हजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: चेंजओवर में फंसा था चूहा, लाइनमैन मीटर बदल ले गया पांच हजार
विज्ञापन
कानपुर। चूहे के चक्कर में एक नामी सैलून की मालकिन को पांच हजार रुपये का नुकसान हो गया। तीन में से दो फेस न आने पर सहायक कंपनी के लाइनमैन ने मीटर खराब होने की बात कह उसे बदलने के नाम पर रुपये ऐंठ ले गया। बाद में पता चला कि चेंजओवर में मरा हुआ चूहा फंसा था। मीटर लगाने वाली ठेकेदार कंपनी ने सहायक एजेंसी के कर्मी को बर्खास्त कर दिया है। सहायक एजेंसी पर भी कार्रवाई की तैयारी है।
रतनलालनगर निवासी अमिता गुप्ता ने बताया कि उनके हेयर सैलून में आठ किलोवाट का विद्युत कनेक्शन है, जिसमें तीन फेस हैं। शनिवार को दो फेस न आने पर उन्होंने सब स्टेशन जाकर शिकायत की तो एक लाइनमैन आया। उसने मीटर देखकर कहा कि यह खराब है, बदलना पड़ेगा। नया मीटर लगाकर वह पांच हजार रुपये ले गया। इसके बाद भी समस्या का समाधान नहीं हुआ तो दूसरे दिन फिर उसी लाइनमैन को बुलाया। उसने मीटर देखा और मकान के अंदर लगा चेंजओवर खोलकर देखा। उसमें एक मरा हुआ चूहा फंसा था। उसे हटाते ही तीनों फेस आ गए। अब लाइनमैन रुपये वापस नहीं कर रहा है।