फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   A population of 15,000 has been drinking contaminated water for three days.

Kanpur News: तीन दिन से दूषित पानी पी रही 15 हजार की आबादी

Sat, 06 Jun 2026 01:47 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jun 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
A population of 15,000 has been drinking contaminated water for three days.
कानपुर। वार्ड-45, विश्व बैंक बर्रा की करीब 15 हजार की आबादी तीन दिन से दूषित पानी की दिक्कत से जूझ रही है। नलों से काले और बदबूदार पानी की आपूर्ति हो रही है। इसके विरोध में शुक्रवार को पार्षद के पति जोनल कार्यालय पहुंचे और बोतल में भरा गंदा पानी अधिशासी अभियंता को देकर समस्या के निदान की मांग की।
विज्ञापन


पार्षद के पति अर्पित यादव ने बताया कि बगल के वार्ड-82, आई ब्लॉक में संपवेल लगा है जिसकी तीन मोटरें करीब दस दिन से खराब हैं। इस वार्ड के सीवर का पानी इसी संपवेल में जाता है लेकिन मोटरें खराब होने से पानी बैक होकर आ रहा है। इससे क्षेत्र के सीवर चैंबर भरे हुए हैं। पेयजल व जलकल लाइनें पुरानी और जर्जर हैं जिस वजह से सीवर का पानी पेयजल की लाइन में मिल रहा और नलों से दूषित पानी की आपूर्ति हो रही है। जलकल महाप्रबंधक आनंद त्रिपाठी को भी समस्या से अवगत कराया है। जलकल से पानी का टैंकर भिजवाने की मांग की है।
विज्ञापन

जलकल जोन-5 के अधिशासी अभियंता गंगा सागर ने बताया कि क्षेत्रीय पार्षद के पति से जानकारी मिलने के बाद जेई को मौके पर भेजा गया है। अगर लाइन लीकेज है तो उसे ठीक कराकर शुद्ध पानी की आपूर्ति सुनिश्चित कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed