फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   A mini stadium will be built at GIC Chunniganj at a cost of Rs 4.92 crore.

Kanpur News: जीआईसी चुन्नीगंज में 4.92 करोड़ रुपये से बनेगा मिनी स्टेडियम

Sun, 04 Jan 2026 01:41 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jan 2026 01:41 AM IST
विज्ञापन
A mini stadium will be built at GIC Chunniganj at a cost of Rs 4.92 crore.
कानपुर। माध्यमिक शिक्षा विभाग उत्तर प्रदेश की ओर से चुन्नीगंज स्थित राजकीय इंटर कॉलेज परिसर में प्रस्तावित मिनी स्टेडियम के निर्माण के लिए शनिवार को विधिवत भूमि पूजन समारोह संपन्न हुआ। लगभग 4.92 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाला यह स्टेडियम विद्यार्थियों और युवाओं के लिए आधुनिक खेल सुविधाओं का केंद्र बनेगा।
विज्ञापन

कार्यक्रम में सांसद रमेश अवस्थी मुख्य अतिथि और विधान परिषद सदस्य अरुण पाठक विशिष्ट अतिथि रहे। भूमि पूजन के बाद सांसद रमेश अवस्थी ने कहा कि खेल केवल शारीरिक विकास का माध्यम नहीं, बल्कि अनुशासन, नेतृत्व और आत्मविश्वास का आधार हैं। यह मिनी स्टेडियम विद्यार्थियों को राष्ट्रीय स्तर पर आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करेगा। केंद्र और राज्य सरकारें युवाओं के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर प्रयासरत हैं। एमएलसी अरुण कुमार पाठक ने कहा कि शिक्षा के साथ खेलों को बढ़ावा देना समय की आवश्यकता है। इस स्टेडियम के निर्माण से सरकारी विद्यालयों के छात्र भी बेहतर संसाधनों के साथ अपनी प्रतिभा को निखार सकेंगे। यह परियोजना कानपुर नगर के शैक्षणिक व खेल विकास की दिशा में महत्वपूर्ण मील का पत्थर सिद्ध होगी। मौके पर प्रधानाचार्य संजय यादव, जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. संतोष कुमार राय, प्रवक्ता अतुल दीक्षित, रामजी शुक्ला समेत विभागीय अधिकारी, कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधि, शिक्षक-कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed