{"_id":"5aa16aab4f1c1bb0758b456b","slug":"a-loud-bang-and-mobile-bursts","type":"story","status":"publish","title_hn":"गेम खेल रहा था, एक जोर का धमाका हुआ फिर...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गेम खेल रहा था, एक जोर का धमाका हुआ फिर...
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Fri, 09 Mar 2018 10:02 AM IST
विज्ञापन
डेमाे पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के महोबा जिले में कोतवाली क्षेत्र के ग्राम छिकहरा में गेम खेलते समय तेज धमाके के साथ मोबाइल फोन फटने से मासूूम बुरी तरह लहूलुहान हो गया। मोबाइल और बैटरी फटने से मासूम का चेहरा जख्मी हो गया। हालत गंभीर होने पर घायल को मेडिकल कालेज झांसी रेफर किया गया है।
ग्राम छिकहरा निवासी हेमंत (07) पुत्र इंद्रपाल घर में रखे मोबाइल से गेम खेल रहा था। गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे गेम खेलते समय मोबाइल और बैटरी तेज धमाके के साथ फट गई। जिससे मासूम का पूरा चेेहरा जख्मी हो गया।
धमाके की आवाज सुनकर परिजन दौड़ पड़े और घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया। मासूम की हालत चिंताजनक होने पर डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कालेज झांसी रेफर कर दिया।