फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   A farmer plowing in Kannauj found a pot full of coins in the field

Kannauj: जुताई कर रहे किसान को खेत में मिली सिक्कों से भरी मटकी, पुरातत्व संग्रहालय सिक्कों की जांच कराएगा

Mon, 25 Jul 2022 12:49 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Mon, 25 Jul 2022 12:49 AM IST
सार

जलालाबाद क्षेत्र के एक गांव में जुताई के दौरान किसान को सिक्कों से भरी एक मटकी मिली। जानकारी होने पर खेत में भीड़ जुट गई और पूरे खेत में खुदाई शुरू कर दी। 
 

विज्ञापन
A farmer plowing in Kannauj found a pot full of coins in the field
खेत में जुताई के दौरान मिली सिक्कों से भरी मटकी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कन्नौज जिले में जलालाबाद क्षेत्र के तेरारागी गांव के मजरा मूसर में जुताई कर रहे किसान को सिक्कों से भरी मटकी मिली। इसकी भनक लगते ही आसपास गांव के कई ग्रामीण किसान के खेत में पहुंच कर खुदाई करने लगे। बाद लोगों को जब पता चला कि सिक्के मटमैले रंग के सामान्य धातु हैं, तो सभी अपने घरों को चले गए। 

विज्ञापन

गुरसहागयंज कोतवाली के गांव तेरारागी गांव के मजरा मूसर निवासी किसान आनंद कुमार दोहरे रविवार दोपहर किराये के ट्रैक्टर से खेत की जुताई कर रहा था। इस दौरान खेत में उसे मिट्टी की मटकी दिखाई दी। जिसे खोदकर उसने बाहर निकाला। मटकी के अंदर करीब 100 अधिक सिक्के भरे मिले। 
विज्ञापन

कीमती धातु के सिक्कों की संभावना पर वे मटकी लेकर सीधा घर पहुंचा। इधर, क्षेत्र में खेत में सिक्कों से भरी मटकी मिलने की जानकारी आग की तरह फैल गई। बड़ी संख्या में ग्रामीण किसान के खेत में पहुंच कर खुदाई कर सिक्कों को तलाशने लगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

किसान कुछ सिक्कों लेकर गुरसहायगंज में सराफा कारोबारी के पास पहुंचा, तो सराफा कारोबारी ने सामान्य धातु के सिक्के होने की बात कही। इसके बाद किसान आनंद कुमार दोहरे ने गांव में सार्वजनिक तौर पर सिक्के लोगों को दिखाए। पुरातत्व संग्रहालय अध्यक्ष दीपक ने बताया कि गांव पहुंच कर किसान से सिक्के लेकर जांच कराई जाएगी। अगर सिक्के प्राचीन है, तो संग्रहालय में सुरक्षित रखे जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed