{"_id":"69596cefde079110fa076767","slug":"a-dry-tamarind-stump-near-a-gas-agency-caught-fire-kanpur-news-c-220-1-sknp1003-136337-2026-01-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: गैस एजेंसी के पास खड़े सूखे इमली के ठूंठ में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: गैस एजेंसी के पास खड़े सूखे इमली के ठूंठ में लगी आग
Sun, 04 Jan 2026 12:54 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Sun, 04 Jan 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
सरवनखेड़ा। गजनेर कस्बा स्थित एक गैस एजेंसी के सामने खड़े इमली के सूखे पेड़ में शनिवार रात तीन बजे के करीब आग लग गई। एजेंसी कर्मचारी और आसपास के लोग दहशत में आ गए। लोगों ने किसी तरह से पानी डालकर आग पर काबू पाया। दमकल टीम भी पहुंचीं।
शनिवार सुबह 11 बजे के करीब एक बार फिर से पेड़ में आग भड़क गई। इस पर दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर फिर से काबू पाया। स्थिति को पूरी तरह से नियंत्रित करने के लिए जेसीबी मशीन की मदद से पेड़ के ठूंठ को उखाड़कर सुरक्षित स्थान पर फेंक दिया गया, ताकि भविष्य में आग लगने की घटना न हो। गैस एजेंसी के संचालक गणेश शंकर सचान ने बताया कि इस घटना में किसी भी प्रकार का कोई नुकसान नहीं हुआ है। दमकल विभाग और पुलिस की तत्परता से आग पर नियंत्रण पा लिया गया। गजनेर थाना प्रभारी जनार्दन सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही दमकल टीम मौके पर गई थी। कोई नुकसान नहीं हुआ है।