फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   a drunk man put the hut in fire

नशे में धुत युवक ने जला दिया 'गरीब' का अाशियाना

Wed, 13 Dec 2017 07:52 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Wed, 13 Dec 2017 07:52 PM IST
विज्ञापन
a drunk man put the hut in fire
जली हुई झाेपड़ी द‌िखाता पीड़‌ित
'लोग टूट जाते हैं एक घर बनाने में तुम तरस नहीं खाते बस्तियां जलाने में' इन लाइनाें काे नशे में धुत एक शराबी ने सच कर द‌िखाया है। जब शराबी ने झाेपड़ी में उस समय अाआग लगा दी जब दंप‌त‌ि उसके भीतर साे रहे थे। 
विज्ञापन


मामला अाैरैया के फफूंद का है। यहां सल्हापुर गांव में मंगलवार शाम शराब के नशे में धुत एक युवक ने दंपति के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। जब दंपति ने गालियों का विरोध किया तो शराबी ने उनकी झाेपड़ी में आग लगा दी। कुछ ही देर में अाग ने झाेपड़ी काे अपने अागाेश में ले ल‌िया।
विज्ञापन


अाग के चलते जानवर झुलस गए और सारा सामान जलकर राख हो गया। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। गांव निवासी शिवप्यारी पत्नी किशन ने थाने में दी तहरीर में बताया कि मंगलवार शाम लगभग पांच बजे वह अपनी झोपड़ी में जानवरों को चारा डाल रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसी समय गांव का एक युवक शराब के नशे में आया और गाली गलौज करने लगा। पति के व‌िराेध करने पर आवेश में आकर शराबी ने जेब से माचिस निकाल कर छप्पर के बंगले में आग लगा दी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले ल‌िया।  काफी मशक्कत कर आग पर काबू पाया जा सका।


तब तक जानवर झुलस चुके थे और वहां रखा सामान भी जलकर राख हो गया था। इस संबंध में थानाध्यक्ष अनिल कुमार पांडेय ने बताया कि मामला आपसी रंजिश का है। मामले की जांच कर कार्र्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed