फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   A Congress meeting was held to identify inactive office-bearers; 35 were absent.

Kanpur News: निष्क्रिय पदाधिकारियों का पता लगाने के लिए हुई कांग्रेस की बैठक, 35 रहे गायब

Mon, 19 Jan 2026 01:27 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 19 Jan 2026 01:27 AM IST
विज्ञापन
A Congress meeting was held to identify inactive office-bearers; 35 were absent.
कानपुर। निष्क्रिय पदाधिकारियों को चिह्नित करने और आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करने के लिए कांग्रेस महानगर इकाई की मासिक बैठक रविवार को पार्टी कार्यालय मेस्टन रोड तिलकनगर में हुई। इसमें तय किया गया कि जो पदाधिकारी पार्टी की बैठकों में नहीं आ रहे हैं, उनको निष्क्रिय मानते हुए उनके नाम हाईकमान को भेजे जाएंगे। रविवार की बैठक में 96 में से 35 पदाधिकारी अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन

कुछ पदाधिकारियों ने निष्क्रिय लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग भी उठाई। आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा हुई। बताया गया कि 25 जनवरी को कानपुर दक्षिण में डीबीएस कॉलेज के पीछे कच्ची बस्ती से और 26 को तिलक हाल से फूलबाग तक पदयात्रा निकाली जाएगी। 25 जनवरी की पदयात्रा में प्रदेश अध्यक्ष अजय राय भी रहेंगे। महानगर अध्यक्ष पवन गुप्ता ने बताया कि पदयात्रा के माध्यम से बूथ स्तर तक संगठन की मजबूती का संदेश दिया जाएगा। बैठक में जनसमस्याओं को लेकर नियमित जनसंपर्क अभियान चलाने, युवाओं, पिछड़ों, दलितों, अल्पसंख्यकों और महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने की रणनीति पर सहमति बनी। इस दौरान बृजेश शर्मा, शंकर दत्त मिश्रा, प्रतिभा अटल पाल, रितेश यादव, हरीश वाजपेयी, पदम मोहन मिश्रा, रमाकांत मिश्रा, भूपेंद्र भदौरिया, बृजेश गुप्ता, इखलाख अहमद, नईम उमर, बैतूल खान मेवाती, राजेश गौतम, अजय श्रीवास्तव सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed