{"_id":"6ac01c336ec5250c530eaae4","slug":"a-cell-dedicated-to-research-on-gandhis-ideas-will-be-set-up-at-csjmu-kanpur-news-c-12-1-knp1051-1670222-2026-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: गांधी के विचारों पर शोध के लिए सीएसजेएमयू में बनेगा प्रकोष्ठ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: गांधी के विचारों पर शोध के लिए सीएसजेएमयू में बनेगा प्रकोष्ठ
विज्ञापन
कानपुर। कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) के बढ़ते प्रभाव के बीच महात्मा गांधी के विचारों और मानवीय मूल्यों को युवाओं तक पहुंचाने के लिए छत्रपति शाहूजी महाराज विवि (सीएसजेएमयू) में महात्मा गांधी शोध एवं सेवा प्रकोष्ठ की स्थापना की जाएगी। गांधी जयंती पर आयोजित समारोह में कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक ने इसकी घोषणा की। उन्होंने प्रकोष्ठ की शोध एवं सेवा गतिविधियों के लिए 10 लाख रुपये की वित्तीय सहायता देने की भी घोषणा की।
महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर इंटरनेशनल सेंटर हॉल में आयोजित समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि शिक्षाविद एवं विचारक प्रो. गणेश बागड़िया, विशिष्ट अतिथि डॉ. वंदना पाठक और कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक ने किया। यहां दोनों महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई। विद्यार्थियों ने भजन प्रस्तुत किए। समरोह में कुलपति ने कहा कि एआई के दौर में गांधी के सत्य, अहिंसा और मानवीय मूल्यों की प्रासंगिकता और बढ़ गई है। तकनीक को मानवीय संवेदनाओं और नैतिक मूल्यों से जोड़कर ही बेहतर समाज का निर्माण किया जा सकता है।
प्रकोष्ठ में गांधी जी के जीवन, विचार और योगदान पर शोध के साथ सेवा गतिविधियों को भी बढ़ावा दिया जाएगा। इसका समन्वय स्कूल ऑफ आर्ट्स, ह्यूमैनिटीज एंड सोशल साइंसेज के सहायक आचार्य डॉ. मानस उपाध्याय करेंगे। प्रो. गणेश बागड़िया ने कहा कि सत्य, न्याय, प्रेम, करुणा, स्नेह, धर्म, सहअस्तित्व और समत्व जैसे मूल्य समाज को मजबूत बनाते हैं।
विज्ञापन
डॉ. वंदना पाठक ने गांधी के सादगीपूर्ण जीवन, स्वच्छता और स्वस्थ जीवनशैली के संदेश को रेखांकित किया। कुलसचिव राकेश कुमार मिश्र ने धन्यवाद ज्ञापित किया। संयोजन डॉ. मानस उपाध्याय, डॉ. रंजना गौतम और डॉ. मयूरी सिंह ने किया। मौके पर सीडीसी निदेशक प्रो. राजेश द्विवेदी, डीन अकादमिक प्रो. वृष्टि मित्रा, परीक्षा नियंत्रक राकेश कुमार, मीडिया प्रभारी डॉ. दिवाकर अवस्थी समेत शिक्षक, अधिकारी, कर्मचारी और विद्यार्थी मौजूद रहे।
खादी फैशन शो ने खींचा ध्यान
विद्यार्थियों ने स्वच्छता पर लघु नाटिका प्रस्तुत की। युवाओं के लिए गांधी जी का संदेश विषय पर एआई आधारित वीडियो दिखाया गया। गांधी और खादी : सादगी से सतत फैशन विषय पर खादी फैशन शो भी हुआ। वहीं स्वच्छता अभियान में गंगा छात्रावास प्रथम, शिवाजी और सरस्वती छात्रावास संयुक्त रूप से द्वितीय तथा त्रिवेणी छात्रावास तृतीय रहा। बागवानी में लक्ष्मी और नरेश चंद्र शुक्ला तथा स्वच्छता में सफाईकर्मी अन्नू और शिवम को भी सम्मानित किया गया।