फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   A case of rape by drinking intoxicants in Orai, the student complained to the CO, the obscene photo also went

Orai News: नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म का मामला, छात्रा ने सीओ से की शिकायत, अश्लील फोटो भी कर दी वायरल

Wed, 10 Aug 2022 08:10 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उरई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उरई Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 10 Aug 2022 08:10 PM IST
सार

कोंच थाना क्षेत्र में छात्रा से नशीला पदार्थ पिलाकर जबरन दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता ने सीओ को प्रार्थना पत्र देकर शिकायत करते हुए कार्रवाई की गुहार लगाई है।

विज्ञापन
A case of rape by drinking intoxicants in Orai, the student complained to the CO, the obscene photo also went
दुष्कर्म की सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उरई जिले के कोंच थाना क्षेत्र में एक छात्रा ने युवक पर उसके साथ दुष्कर्म करने और धमकी देने का आरोप लगाते हुए सीओ को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। कोतवाली क्षेत्र के महंत नगर निवासी एक छात्रा ने सीओ शैलेंद्र कुमार वाजपेयी को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि बीते कुछ समय पूर्व वह झाँसी में जॉब करती थी।

विज्ञापन

वहां महंत नगर निवासी एक युवक ने झांसी पहुंचकर धोखे से उसे होटल में ले जाकर नशीला पदार्थ सुंघाकर बेहोश कर दिया था और फिर उसने दुष्कर्म कर उसकी अश्लील फोटो खींच ली थी। शिकायत करने पर उसने परिवार सहित उसे जान से मारने की धमकी दी थी। पीड़ित छात्रा ने बताया कि इसके बाद उक्त युवक ने उसकी अश्लील फोटो वायरल कर दी।

विज्ञापन

छात्रा ने आरोप लगाया कि उसने अलग-अलग नंबरों से जानमाल की धमकी दी। सीओ को छात्रा ने बताया कि एक अगस्त को वह कॉलेज से पेपर देकर घर जा रही थी, तभी उस युवक ने उसे बुरी नीयत से पकड़ लिया। विरोध करने पर जातिसूचक गालियां देने लगा और तेजाब डालकर जिंदगी खराब करने की धमकी देकर भाग गया।

इसके बाद उक्त युवक ने जहां उसका रिश्ता पक्का हो गया था, वहां पर भी उसकी अश्लील फोटो भेजकर उसे बदनाम किया। छह अगस्त को भी युवक के कुछ दोस्त उसके घर पर आए और पुलिस से शिकायत करने पर उसे धमकी दी। पीड़ित छात्रा ने उक्त मामले को लेकर सीओ से कार्रवाई की गुहार लगाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed