{"_id":"689cf7f70e0736ee3709c328","slug":"a-bull-attacked-a-woman-going-to-fetch-milk-her-condition-is-critical-kanpur-news-c-362-1-ka11002-129072-2025-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: दूध लेने जा रही महिला को सांड़ ने पटका, हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: दूध लेने जा रही महिला को सांड़ ने पटका, हालत गंभीर
विज्ञापन
कानपुर। बिठूर थानाक्षेत्र के बहलोलपुर मंधना निवासी राज तिवारी की पत्नी किरण को बुधवार शाम सांड़ ने उठाकर पटक दिया।
घटना के वक्त वह दूध लेने जा रही थी तभी कुरसौली मार्ग पर आटा चक्की के पास आवारा सांड़ ने उन पर हमला कर दिया। इससे उनका सिर फट गया। आसपास के लोगों ने इसकी जानकारी परिजनों को दी। परिजन घायल किरण को पहले नजदीकी क्लीनिक ले गए जहां सिर में और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोट होने के कारण सर्वोदयनगर स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।