{"_id":"38-200953","slug":"Kanpur-200953-38","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंडित होटल के सेंपल जांच को लखनऊ भेजे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंडित होटल के सेंपल जांच को लखनऊ भेजे
Kanpur
Updated Wed, 08 Oct 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर। मिलावट की आशंका में पंडित होटल में लिए गए तीन खाद्य पदार्थों के नमूने मंगलवार को लखनऊ स्थित प्रयोगशाला जांच को भेज दिए गए। लखनऊ से 20 दिन में जांच-रिपोर्ट देने को कहा गया है। उधर, होटल संचालक ने खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग दफ्तर में लाइसेंस की फोटो कापी जमा कर दी है।
खाद्य एवं औषधि प्रशासन की टीम ने शनिवार को लाजपत नगर स्थित पंडित होटल में छापा मारा था। टीम को किचन में भारी गंदगी, कॉकरोच और सड़े उबले आलू मिले थे। मिलावट की आशंका पर मसूर की दाल, पनीर और मिठाई के सेंपल लिए गए थे। टीम को मौके पर होटल मैनेजर खाद्य बिक्री का लाइसेंस नहीं दिखा सके थे। नोडल अफसर (अभिहीत अधिकारी) शहनवाज आब्दी ने बताया कि टीम ने अपनी निरीक्षण आख्या तैयार कर ली है। तीनों सेंपल जांच के लिए लखनऊ स्थित प्रयोगशाला भेज दिए गए हैं। 20 दिन में जांच रिपोर्ट देने को कहा गया है। अगर सेंपल फेल निकले तो मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि होटल संचालक ने होटल के लाइसेंस की फोटो काफी दफ्तर में आकर जमा कर दी है। होटल का लाइसेंस 17 सितंबर 2012 को बना है और 16 सितंबर 2017 तक मान्य है।