फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   स्टूडेंट्स को पता नहीं और लॉक हो गया विकल्प

स्टूडेंट्स को पता नहीं और लॉक हो गया विकल्प

Wed, 08 Oct 2014 05:32 AM IST
Kanpur
Kanpur Updated Wed, 08 Oct 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
कानपुर। छत्रपति शाहूजी महाराज यूनिवर्सिटी के कंप्यूटर सेंटर और यूआईईटी-3 में शैक्षिक दस्तावेज, आय, जाति प्रमाण पत्रों का सत्यापन कराने वाले तमाम स्टूडेंट्स का विकल्प (सीट) कॉलेज संचालकों ने लॉक कर दिया है। इससे स्टूडेंट्स परेशान हैं। उनका कहना है कि पासवर्ड बाद में जनरेट हुआ और विकल्प पहले लॉक हो गया। पांच स्टूडेंट्स ऐसे मिले, जिनकी अनुमति के बगैर खालसा कॉलेज उन्नाव का विकल्प लॉक हो गया है। तीन स्टूडेंट्स को राम अवध कॉलेज अंबेडकर नगर का विकल्प मिला है। इन सभी ने काउंसलिंग कोआर्डिनेटर से शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन

बीएड की दूसरे चरण की काउंसलिंग के दौरान मंगलवार को करीब 700 स्टूडेंट्स के शैक्षिक दस्तावेज, आय और जाति प्रमाण पत्र सत्यापित किए गए। सामान्य, ओबीसी संवर्ग के स्टूडेंट्स से 500 और 51250 रुपये और एससी, एसटी से 500, 5000 रुपये के अलग-अलग डिमांड ड्राफ्ट जमा कराके गोपनीय पासवर्ड मोबाइल नंबर पर भेजने की बात कही गई। कहा गया कि बीएड कॉलेज और उनके सीटों के विकल्प इंटरनेट या साइबर कैफे से लॉक किए जाएंगे। स्टूडेंट्स शैक्षिक दस्तावेजों का सत्यापन कराके बाहर निकले और पासवर्ड भी नहीं आया, इससे पहले ही कॉलेज और उसकी सीट का विकल्प लॉक हो गया। दरअसल, यूनिवर्सिटी कैंपस में मंगलवार को निजी डिग्री कॉलेजों के प्रबंधक, प्रिंसिपल और टीचर्स का जमावड़ा लगा रहा। ये सभी स्टूडेेंट्स से नाम, रोल नंबर, मोबाइल नंबर, रजिस्ट्रेशन संख्या नोट कर रहे थे। जैसे ही स्टूडेंट्स शैक्षिक दस्तावेजों का सत्यापन करके बाहर आ रहा था, वैसे ही नया पासवर्ड जनरेट करके विकल्प लॉक कर दे रहे थे। तमाम स्टूडेंट्स को इस समस्या का सामना करना पड़ा है। दूसरी तरफ इंटरनेट कनेक्टिविटी डाउन होने से काउंसलिंग बाधित रही। शैक्षिक दस्तावेजों का सत्यापन समय से नहीं शुरू हो सका। बाद में यूनिवर्सिटी प्रशासन ने नेट की अपनी लाइन दी, तब जाकर काउंसलिंग प्रक्रिया बहाल हो सकी।
विज्ञापन


डिमांड ड्राफ्ट बनवाने में दिक्कत
सर्वर डाउन होने और लगातार पड़ रही छुट्टियों से डिमांड ड्राफ्ट बनवाने में दिक्कत आ रही है। मंगलवार को यूनिवर्सिटी कैंपस की यूनियन बैंक शाखा पर स्टूडेंट्स का जमावड़ा लगा रहा लेकिन सर्वर ने साथ नहीं दिया। तीन-तीन घंटे तक लाइन में खड़े रहने के बाद भी स्टूडेंट्स को डिमांड ड्राफ्ट नहीं मिल सका।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब 9, 10 को पूल काउंसलिंग
अब बीएड की पूल काउंसलिंग कराई जाएगी। जिन स्टूडेंट्स ने काउंसलिंग में हिस्सा लिया है लेकिन कॉलेज नहीं मिल सका है, वह 9, 10 अक्तूबर को काउंसलिंग कराके विकल्प लॉक कर सकते हैं। 01-2.14 लाख रैंक से ज्यादा के वह अभ्यर्थी भी पूल काउंसलिंग में हिस्सा ले सकते हैं, जो कि अभी तक शैक्षिक दस्तावेजों का सत्यापन कराने नहीं पहुंचे हैं।


कोट:::
कुछ स्टूडेंट्स ने बिना अनुमति विकल्प लॉक किए जाने की शिकायत दर्ज कराई है। यह खेल कॉलेजों का हो सकता है। क्योंकि एक-एक कॉलेज का विकल्प लॉक किया गया है। इसकी जानकारी झांसी यूनिवर्सिटी को दी गई है।
डॉ. संदीप सिंह, कोआर्डिनेटर यूआईईटी-3
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed