फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   पब्लिक- पार्षद ने रुकवाया घटिया निर्माण

पब्लिक- पार्षद ने रुकवाया घटिया निर्माण

Fri, 05 Jul 2013 05:30 AM IST
Kanpur
Kanpur Updated Fri, 05 Jul 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
कानपुर। ट्रांसपोर्टनगर के वार्ड 12 में 25 साल बाद बन रही सड़क के निर्माण में घपलेबाजी पर लोग भड़क गए। नाराज लोग पार्षद को लेकर निर्माण स्थल पर पहुंचे तो देखा, नाली के निर्माण में मौरंग की जगह स्टोन डस्ट (पत्थर का बुरादा) का इस्तेमाल किया जा रहा है। ऊपर से हल्की सी सीमेंट छिड़की जा रही थी। इस पर लोगों ने काम रुकवा दिया। पार्षद ने फौरन अधिकारियों को ठेकेदार की करतूत बताई। भीड़ के तेवर देख मजदूर भाग खड़े हुए।
विज्ञापन

पार्षद गौरव जैन ने बताया कि बड़ी मुश्किल से टीपी नगर पेट्रोल पंप के निकट वाली सड़क का नंबर आया। शुरुआत में ठेकेदार ने प्रयास किया कि खाली सड़क निर्माण करके काम खत्म करा दिया जाए, लेकिन उस वक्त भी पब्लिक ने नाली का निर्माण कार्य शुरू कराया। अब ठेकेदार यहां भी मनमानी पर उतारू हो गया। क्षेत्र के जीतेंद्र जैन, अंकुश मल्होत्रा और गौरव मिश्रा ने बताया कि नालियों के निर्माण में मौरंग की जगह स्टोन डस्ट इस्तेमाल की जा रही थी। इससे नालियां एक भी बारिश नहीं झेल पाएंगी। जीतेंद्र सिंह, प्रताप सिंह चौहान और मोविन का कहना है कि निर्माण में गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन


अमर उजाला सुनते ही ठेकेदार ने फोन काटा
मामले को लेकर जब ठेकेदार के नंबर पर 9807421935 काल की गई और जैसे ही रिपोर्टर ने अमर उजाला बताते हुए ठेकेदार शुक्ला से उसका पूरा नाम पूछा तो ठेकेदार ने फोन काट दिया। इसके बाद ठेकेदार ने फौरन पार्षद को फोन किया और कहा तुमने मीडिया को क्यों बताया। जेई कैलाश के मुताबिक नाली निर्माण का कार्य बजरंग कांस्ट्रक्शंस के नाम से है।
विज्ञापन
विज्ञापन


‘आपदा प्रबंधन की ट्रेनिंग की वजह से मैं मौके पर नहीं पहुंच पाया। हो सकता है कि ठेकेदार ने कुछ गड़बड़ी की हो, शुक्रवार को स्वयं जाकर निरीक्षण करूंगा। गड़बड़ी पाई गई तो पूरा कार्य फिर से कराया जाएगा।’
कैलाश गौतम, जेई, जोन तीन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed