{"_id":"38-140587","slug":"Kanpur-140587-38","type":"story","status":"publish","title_hn":"सबस्टेशन पर धावा, भागे अफसर-कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सबस्टेशन पर धावा, भागे अफसर-कर्मचारी
Kanpur
Updated Fri, 05 Jul 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर। खाड़ेपुर में तीन दिन से बत्ती न आने के विरोध में इलाकाई लोगों ने नौबस्ता सब स्टेशन पर जमकर हंगामा किया। अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी करती हुई भीड़ सब स्टेशन के भीतर घुस गई और हो हल्ला करने लगी। भीड़ के तेवर देख अधिकारी और कर्मचारी मौके से खिसक लिए, इस पर और भड़की भीड़ ने तोड़फोड़ की कोशिश की। सूचना पाकर पहुंची नौबस्ता पुलिस ने भीड़ को समझा-बुझाकर शांत कराया।
पूर्व पार्षद मनोज गुप्ता ने बताया कि खाड़े़पुर में तीन दिन से दो ट्रांसफार्मर फुंके पडे़ हैं। जनता की शिकायतों पर सुनवाई नहीं होती है। क्षेत्र के ननकू गुप्ता, सतीश शुक्ला, गौरव बाजपेई आदि का कहना है कि महीने में तीसरी मर्तबा ट्रांसफार्मर फुंका है। बत्ती के साथ पानी की भी समस्या हो जाती है। सोनू पांडे, लालमन और किशनलाल का कहना है कि एक तो सोसाइटी वाले क्षेत्र वैसे ही नगर निगम की उपेक्षा का शिकार हैं, रही सही कसर केस्को के अफसर पूरी कर देते हैं। मनोज शर्मा और संतोष पाल के मुताबिक क्षेत्र में कई जगह जर्जर पोल पर तार झूल रहे हैं। जो कभी भी किसी हादसे को अंजाम दे सकते हैं। इसके बावजूद अधिकारी सुनते नहीं हैं। पुलिस के सामने केस्को अधिकारियों के जल्द ट्रांसफार्मर ठीक किए जाने का भरोसा देने पर लोगों का गुस्सा शांत हुआ। वहीं किदवईनगर, यशोदानगर और बर्रा क्षेत्र में भी रुक रुक कई मर्तबा बिजली कटौती की गई, जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।