फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   मिशन एडमिशन या ‘मिशन मनमानी’

मिशन एडमिशन या ‘मिशन मनमानी’

Thu, 22 Nov 2012 12:00 PM IST
Kanpur
Kanpur Updated Thu, 22 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
कानपुर। छत्रपति शाहूजी महाराज यूनिवर्सिटी से संबद्ध राजकीय, अनुदानित और सेल्फ फाइनेंस डिग्री कालेजों की एडमिशन प्रक्रिया में भी बड़ा फर्जीवाड़ा उजागर हुआ है। कालेजों में यूनिवर्सिटी की अनुमति के बगैर ही निर्धारित से ज्यादा सीटें भर ली गई हैं। जिन डिग्री कालेजों को मान्यता, संबद्धता नहीं मिली है, वह भी स्टूडेंट्स का एडमिशन लेकर बैठे हैं। ऐसे स्टूडेंट्स के एग्जाम फार्म भरने पर रोक लगा दी गई है। यूनिवर्सिटी की प्रवेश समिति ने नोटिस जारी करके सभी 698 डिग्री कालेजों से ब्योरा मांगा है। यदि सही जवाब नहीं मिला तो स्टूडेंट्स का एडमिशन निरस्त किया जाएगा।
विज्ञापन

शैक्षिक सत्र 2012-13 में एडमिशन लेने वाले स्टूडेंट्स की एग्जाम फीस जमा करने और फार्म भरने की प्रक्रिया चल रही है। इसी दौरान कालेजों में निर्धारित से ज्यादा स्टूडेंट को एडमिशन दिए जाने का मामला सामने आ गया। इसपर बुधवार को प्रवेश समिति की आपात बैठक बुलायी गई। कुलपति प्रो. अशोक कुमार की अध्यक्षता वाली समिति ने ज्यादातर डिग्री कालेजों की निर्धारित और अतिरिक्त सीटों की जानकारी ली। कुलपति ने कहा कि निर्धारित से ज्यादा स्टूडेंट के एग्जाम फार्म नहीं भरे जा सकेंगे। इन सभी के लॉगिन नेम, पासवर्ड के इस्तेमाल पर रोक लगा दी गई है। बिना अनुमति लिए निर्धारित से ज्यादा सीटें भरने वाले डिग्री कालेजों पर कार्रवाई होगी। प्रवेश समिति ने एक हफ्ते के अंदर सभी डिग्री कालेजों से एडमिशन का ब्योरा देने को कहा है। बैठक में रजिस्ट्रार सय्यद वकार हुसैन, डिप्टी रजिस्ट्रार पीएन प्रसाद, असिस्टेंट रजिस्ट्रार विनय कुमार सिंह, कूटा महामंत्री डा. देवेंद्र अवस्थी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन


इनसेट
ये हैं ज्यादा एडमिशन लेने वाले कुछ कालेज
- गुरु गोविंद सिंह राजकीय महाविद्यालय पलिया कला लखीमपुरखीरी में बीकॉम की निर्धारित से 309 सीटेें ज्यादा भरी गईं।
- क्राइस्ट चर्च डिग्री कालेज कानपुर में 72 सीटें ज्यादा भर लीं गईं।
- राजनारायन मिश्रा डिग्री कालेज रायबरेली में बीए की 584 ज्यादा सीटें भरीं।
- बाबू जयशंकर प्रसाद गया प्रसाद महाविद्यालय उन्नाव में 339 सीटें ज्यादा भरीं।
- महिषु निशां डिग्री कालेज हरदोई में बीएससी की 109, बीए की 17 ज्यादा सीटें भरी गईं।
- डीएवी, डीबीएस, वीएसएसडी, डीएसएन उन्नाव, डीजी में भी ज्यादा स्टूडेंट को एडमिशन मिला।


पिछली बार भी हुई थी गड़बड़ी
विवि से संबंद्ध कालेजों में 2011-12 में भी निर्धारित से ज्यादा सीटें भरी गई थीं। तब स्टूडेंट को एग्जाम देने से रोक दिया गया था। इसे लेकर बवाल हुआ था। बाद में सभी डिग्री कालेज संचालकों से शपथ पत्र लेकर स्टूडेंट्स को एग्जाम में बैठने की अनुमति दी गई थी। इसके बावजूद डिग्री कालेज संचालक नहीं सुधरे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed