फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   बाइक सवार युवक की गला रेतकर हत्या

बाइक सवार युवक की गला रेतकर हत्या

Fri, 20 Jul 2018 01:20 AM IST
Updated Fri, 20 Jul 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
बाइक सवार युवक की गला रेतकर हत्या
बिल्हौर (कानपुर)। कोतवाली क्षेत्र के देवीपुर सरायं-पूरा मार्ग पर बाइक सवार युवक की धारदार हथियारों से गला रेतकर हत्या कर दी गई। हत्यारे शव को झाड़ियों में फेंक कर फरार हो गए। गुरुवार की सुबह राहगीरों ने झाड़ियों में पड़े शव को देख परिजनों व पुलिस को सूचना दी। उत्तरीपुरा के रहने वाला युवक बीते बुधवार की रात शराब किसी काम के लिए घर से निकाला था। इधर, घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने मोबाइल फोन, बाइक व चाकू बरामद किया है।
विज्ञापन

उत्तरीपुरा कस्बे के कहारन टोला मोहल्ला निवासी कमलेश कुमार ने पुलिस को बताया कि उसका छोटा भाई अनोखेलाल (25) उर्फ पूती पुत्र मनोहर बीते बुधवार की रात 8 बजे घर से किसी काम के लिए घर से निकला था। देररात तक वापस न लौटने पर मोबाइल पर कॉल भी की, लेकिन नहीं लगा। पूरा परिवार जैसे-तैसे चिंता में खाना-खा पीकर सो गया। गुरुवार की सुबह राहगीरों से सूचना मिली कि उनका भाई पूती देवीपुर सरायं-पूरा मार्ग के नाथू झाल के समीप पड़ा है। पूती का खून से लथपथ शव देख सन्न रह गए। मौके पर बाइक पड़ी थी, और पूती धारदार हथियारों से गर्दन रेती गई थी। हाथ और छाती पर भी चोट के निशान थे।
विज्ञापन

कोतवाली पुलिस, सीओ बिल्हौर भगवान सिंह सहित सहित फोरेंसिक टीम और पुलिस अधीक्षक ग्रामीण हत्या की सूचना पर मौके पर पहुंचे और मौका मुआयना कर साक्ष्य जुटाए। पूती के भाई कमलेश ने बताया कि पूती उत्तरीपुरा रेलवे क्रासिंग पर भुट्ठा बेचकर गुजर-बसर करता था। क्षेत्र में किसी से कोई दुश्मनी नहीं है। कोतवाली इंसपेक्टर ज्ञान सिंह ने बताया कि मृतक भाई की तहरीर पर अज्ञात हत्यारों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की गई है। मौके से युवक का मोबाइल, आलाकत्ल चाकू, बाइक, चप्पल आदि बरामद हुए हैं। कई अहम सुराग हाथ लगे हैं हत्यारों को 24 घंटे में दबोचकर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिर्फ 12 घंटे इंतजार कर कीजिए, पुलिस और फोरेंसिक टीम का अनुसंधान लगातार जारी है। जांच टीमें आशनाई, नशेबाजी और खुन्नस आदि पहलुओं को ध्यान में रखकर काम कर रही हैं। जल्द हत्यारे पुलिस शिकंजे में होंगे।
प्रद्युम्न सिंह, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed