{"_id":"59443b014f1c1b1f4c8b469a","slug":"91497643777-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मूसानगर बोलेरो लूट का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मूसानगर बोलेरो लूट का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार
Updated Sat, 17 Jun 2017 01:39 AM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
कानपुर देहात।
बीते दिनों बोलेरो कार की बुकिंग कराकर ले गए बदमाशों ने रास्ते में चालक को गोली मारकर बोलेरो लूट ली थी। घटना वाली रात आईजी आलोक सिंह भी मूसानगर पहुंचकर जांच पड़ताल कर खुलासे के निर्देश दिए थे। इसी मामले में शुक्रवार को बोलेरो लूटकांड का खुलासा स्थानीय पुलिस एवं स्वाट टीम ने कर दिया। लूटी गई बोेलेरो बरामद की गई है। हालांकि गैंग का मुख्य सरगना फरार चल रहा है।
अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के नारीखेत किशरवल गांव निवासी श्री देवी प्रसाद के यहां पर 29 मई की शाम सतीश कुमार पुत्र बैजनाथ निवासी जोगीपुर करबक घर पहुंचकर गजनेर से सवारियां मूसानगर तक ले जाने की बात कहकर बोलेरो बुकिंग कर ली। बोलेरो चलाकर दिनेश कुमार पुत्र देवीप्रसाद जा रहा था। यह लोग चांदपुर गांव के पास लघुशंका जाने की बात कहकर कार को रुकवा लिया। इसके बाद चालक से मारपीट शुरू कर दी। विरोध करने पर बदमाशों ने गोलीमारकर जख्मी कर दिया और बोलेरो लूटकर भाग गए।
घटना की सूचना पर आईजी कानपुर भी जांच के लिए रात्रि में ही मूसानगर पहुंचे और उन्होने घटना के खुलासे के लिए निर्देश दिए। वहीं, एसपी ने मूसानगर एसओ भीमसेन पौनिया और स्वाट टीम को जिम्मेदारी दी। विवेचना के दौरान विजय द्विवेदी पुत्र लक्ष्मण प्रसाद द्विवेदी निवासी मंगरौल थाना कालपी जनपद जालौन, विकास उर्फ कल्लू पुत्र शिव सिंह गौर निवासी वहदीना अछपुरा टीकापुर थाना ललपुरा जनपद हमीरपुर और सत्यम सिंह पुत्र जसराज सिंह निवासी हिलौठी थाना गजनेर के नाम सामने आए।
विज्ञापन
बीती गुरुवार की शाम मूसानगर पुलिस व स्वाट टीम ने मुखबिर की सूचना पर मनकी रोड पर एक बोलेरो को रोका तो बदमाशों ने फायर झोंक दिया। पुलिस टीम ने घेराबंदी करके विजय द्विवेदी, विकास उर्फ कल्लू और सत्यम सिंह को लूट की बोलेरो सहित गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि बोलेरो को वह लोग कानपुर बेंचने के लिए जा रहे थे। तीनों की तलाशी में एक देशी तमंचा व एक खोखा व एक जिंदा कारतूस सहित दो छुरी बरामद की र्गई। तीनों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया। इस पूरे गैंग का सरगना राघवेंद्र सिंह उर्फ रग्घू पुत्र शिवसेर सिंह निवासी कंडीर थाना कुरारा हमीरपुर फरार चल रहा है। एसपी दिनेश पाल सिंह ने बताया कि मुख्य सरगना की तलाश में पुलिस टीम दबिश दे रही है। हाइवे पर लूट की वारदात रोकने के लिए पुलिस गश्त बढ़ाई जा रही है।
हाइवे पर हाई रेज्यूलेशन के कैमरे, फिर भी वारदात
एनएचएआई ने कानपुर से लेकर सिकंदरा के आगे तक करीब 45 हाई रेज्यूलेशन वाले कैमरे लगा रखे हैं। इन कैमरों से एक किमी से अधिक तक निगरानी की जा सकती है। कंट्रोल रूम बारा स्थित टोल प्लाजा पर बना हुआ है। इसके बाद भी पुलिस इन कैमरों का सदुपयोग नहंी कर पा रही है। यदि कैमरों की मदद से निगरानी की जाए तो हाइवे लुटेरों को पकड़ने में काफी मदद की जा सकती है।
- कानपुर में बोलेरो के बेचने जाते समय हुई गिरफ्तारी
- घटना वाली रात आईजी आलोक सिंह ने पहुंचकर दिए थे निर्देश
- बोलेरो बुकिंग के बहाने ले जाकर की थी लूट