फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   ओवर लोड वाहन उड़ा रहे नियमों की धज्जियां

ओवर लोड वाहन उड़ा रहे नियमों की धज्जियां

Sat, 01 Dec 2018 12:47 AM IST
Updated Sat, 01 Dec 2018 12:47 AM IST
विज्ञापन
ओवर लोड वाहन उड़ा रहे नियमों की धज्जियां
कानपुर देहात। यातायात माह में जागरूकता अभियान चला कर लोगों को जागरूक किया गया लेकिन इसका असर चालकों पर नहीं पड़ा। ओवर लोड वाहन दुघर्टना को दावत दे रहे हैं। पुलिस की नजर इन पर नहीं पड़ रही है।
विज्ञापन

एक नवंबर से यातायात माह शुरू हुआ था। इसमें यातायात पुलिस ने लोगों को नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए पर्चे बांटे। चौराहों पर चालकों को यातायात के नियमों का पालन करने का पाठ पढ़ाया। इसके बावजूद भी नियमों की धज्जियां उड़ाने वाले खुलेआम घूम रहे हैं। शुक्रवार को गजनेर-नबीपुर मार्ग में ओवर लोड पिकअप दुघर्टना को दावत देते जा रही थी। सिंगल मार्ग पर इस पिकअप के सामने से कोई वाहन आने पर क्रॉसिंग में परेशानी हो रही थी। ओवर लोड की वजह से उसके पलटने का डर बना था। सबसे खास बात यह है कि ग्रोथ सेंटर पुलिस चौकी के सामने से निकली पिकअप पर पुलिस की नजर नहीं पड़ी। इसी तरह से इस रूट पर चलने वाले अन्य सवारी वाहन भी आसपास सवारियां लटका कर निकल रहे हैं। पुलिस चालकों की मनमानी पर लगाम लगाने में विफल साबित हो रही है। यातायात निरीक्षक महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि लोगों को जागरूक किया जा रहा है। इसके बाद भी नियमों की अनदेखी करने वालों पर कार्रवाई की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed