फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   औरास में 13 और बांगरमऊ में चार करोड़ से होेंगे विकास कार्य

औरास में 13 और बांगरमऊ में चार करोड़ से होेंगे विकास कार्य

Thu, 30 Nov 2017 12:26 AM IST
Updated Thu, 30 Nov 2017 12:26 AM IST
विज्ञापन
औरास में 13 और बांगरमऊ में चार करोड़ से होेंगे विकास कार्य
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

उन्नाव। क्षेत्र पंचायतों की बैठकों में करोड़ों रुपये के प्रस्ताव पास हुए। औरास में जहां मनरेगा लेबर बजट समेत अन्य विकास कार्यों के लिए 13 करोड़ के प्रस्ताव अनुमोदित हुए। बांगरमऊ में चार करोड़ से ब्लाक के गांवों में विकास की गंगा बहेगी।

औरास प्रतिनिधि के अनुसार, ब्लाक सभागार में बुलाई गई क्षेत्र पंचायत की बैठक में पिछले वित्तीय वर्ष में कराए गए कार्यों को पढ़कर नहीं सुनाया गया। एपीओ भानू प्रताप ने बताया कि इस कार्य योजना में मनरेगा लेबर बजट मिलाकर 13 करोड़ का प्रस्ताव रखा गया है। इसमें प्रत्येक ग्राम पंचायत में कार्ययोजना की फ ीडिंग कराने के बाद ही कार्य हो सकेंगे।
विज्ञापन


उन्होंने सदन को अवगत कराया कि इसमें लघु सीमांत और एससी वर्ग के लोगों के खेतों का समतलीकरण भी शामिल है। मोहम्मदपुर चक सुनौरा की प्रधान के प्रतिनिधि जमुना सैनी ने वृद्धावस्था के पेंशन फ ार्मों की फ ीडिंग ब्लाक में ही कराने की मांग की। मुख्य अतिथि मोहान विधायक बृजेश रावत ने कहा कि सभी प्रधानगण प्रधानमंत्री आवासों में पारदर्शिता लाएं। बीडीओ सुषमा ने बताया कि जिन लोगों के मकान कच्चे हैं और सूची में नाम नहीं था। ऐसे लोगों के आवासों के फ ोटो खींचकर अनुमोदन के लिए भेजे जाएंगे। ब्लाक प्रमुख पुष्पा ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर अवधेश सिंह, आशीष रंजन, जगदीश द्विवेदी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बांगरमऊ में क्षेत्र पंचायत की बैठक में मनरेगा के लंबित भुगतान पर प्रधानों ने आक्रोश जताया। कई बीडीसी ने बैठक का एजेंडा प्राप्त न होने की शिकायत भी की। प्रधान संघ के अध्यक्ष राम सेवक यादव ने कहा कि मनरेगा योजना से कराए गए कार्य करीब छह माह बीत चुके हैं। फि र भी मजदूरों को उनकी मजदूरी का भुगतान नहीं हुआ है।


ग्रामीण स्वच्छता कार्यक्रम में ग्राम प्रधानों द्वारा बनवाए गए शौचालयों का पैसा न मिलने की जानकारी दी। बीडीओ अमित कुमार सिंह ने मजदूरी और एडीओ पंचायत रामनाथ ने शौचालयों का पैसा जल्द मिलने की बात कही। बाद में मनरेगा के लेबर बजट समेत सभी प्रधानों और क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने क्षेत्र पंचायत से कराए जाने वाले कार्यों को लेकर कुल 5 करोड़ 15 लाख के प्रस्ताव सदन में रखे। जिसे सर्वसम्मति से स्वीकृत कर दिया गया। अध्यक्षता ब्लाक प्रमुख सुनीता दिवाकर ने किया। इसमें अशोक कुशवाहा, विनीत कुमार, पुष्पा देवी, ओमप्रकाश, रामकेवल कुशवाहा, क्षेत्रीय विधायक कुलदीप सिंह सेंगर, सफीपुर विधायक बंबालाल दिवाकर भी बैठक में मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed