फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   डायरिया और बुखार से दो और लोगों की मौत

डायरिया और बुखार से दो और लोगों की मौत

Thu, 17 Aug 2017 12:39 AM IST
Updated Thu, 17 Aug 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
डायरिया और बुखार से दो और लोगों की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

उन्नाव। संक्रामक रोगों का कहर दिनों-दिन बढ़ता जा रहा है। बुधवार को जिला अस्पताल में डायरिया और बुखार से दो और लोगों की मौत हो गई। वहीं नौ डायरिया व बुखार के मरीज भर्ती हुए। मौसम में उतार-चढ़ाव से संक्रामक रोगों के मरीज बढ़ते जा रहे हैं।

शहर के सिकंदरपुर सरोसी निवासी शिवकांती (70) पत्नी उदयशंकर को उल्टी दस्त होने पर परिजनों ने जिला अस्पताल में शाम को भर्ती कराया था। देर रात इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। इसके अलावा बुखार शहर के मोहल्ला ताबिल सरांय निवासी मो. फैज (54), काशीराम कालोनी के सुरेश (30) पुत्र छोटेलाल, रिषभ (डेढ़ वर्ष) पुत्र विजय निवासी सिविल लाइन, तौरयाब (1) पुत्र युशगिर उनवा सफीपुर के अलावा डायरिया व बुखार से पीड़ित मरीजों में नेहा (21) पत्नी संदीप माखी, सूरज (20) पुत्र रामकुमार सिंग्रोसी का जिला
विज्ञापन


अस्पताल में इलाज चल रहा है। संक्रामक बीमारियों के चलते इमरजेंसी में बेड फुल हो चुके हैं। एक बेड पर तीन मरीजों को लिटाकर इलाज किया जा रहा है।

कसबे के मोहल्ला अहिराना में एक महीने से बुखार से पीड़ित युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजन उसका इलाज झोलाछाप डॉक्टरों से करा रहे थे। अहिराना मोहल्ला निवासी प्रदीप सैनी (35) पुत्र शिवदत्त सैनी को एक महीने पहले बुखार आया था। परिजन उसका इलाज झोलाछाप डॉक्टर से करा रहे थे। मंगलवार को हालत बिगड़ने पर परिजन उसे ट्रामा सेंटर लखनऊ लेकर गए। यहां इलाज के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया। मृतक की पत्नी पिंकी के अलावा दो बेटे हैं। पान की दुकान कर परिवार का पालन-पोषण करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन




डायरिया से वृद्धा की मौत, नौ भर्ती
भर्ती होने वालों में चार डायरिया व पांच बुखार के मरीज शामिल
मौसम बदलने के साथ ही बढ़ते जा रहे डायरिया के मरीज
जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में बेड फुल एक बेड पर दो से तीन मरीजों का लिटाकर किया जा रहा इलाज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed