{"_id":"6161c67d8ebc3ed08f3094e1","slug":"807-advertisement-boards-including-90-illegal-hoardings-were-broken-in-kanpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: नगर निगम के सभी छह जोन में चला अभियान, 90 अवैध होर्डिंग समेत 807 विज्ञापन पट तोड़े गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: नगर निगम के सभी छह जोन में चला अभियान, 90 अवैध होर्डिंग समेत 807 विज्ञापन पट तोड़े गए
Sat, 09 Oct 2021 10:13 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sat, 09 Oct 2021 10:13 PM IST
सार
शनिवार को नगर निगम ने पूरे शहर में अवैध होर्डिंग के खिलाफ अभियान चलाया। सभी 6 जोन में चले अभियान में 90 अवैध होर्डिंग समेत 807 विज्ञापन पट तोड़े गए।
विज्ञापन
कानपुर: अवैध होर्डिंग के खिलाफ चला अभियान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर में लगीं अवैध होर्डिंग के खिलाफ अमर उजाला की ओर से अभियान चलाए जाने के बाद नगर निगम सक्रिय हुआ। शनिवार को सभी जोन में अभियान चलाकर 90 होर्डिंग समेत 807 अवैध विज्ञापन पट तोड़े गए। 86 बैनर भी हटाए गए।
विज्ञापन
नगर आयुक्त शिवशरणप्पा जीएन के आदेश पर सुबह सात बजे सभी जोनों के प्रभारी, जोनल अभियंता, विज्ञापन विभाग के अधिकारी, राजस्व निरीक्षक, नायब मोहर्रिर व कर्मचारियों की टीम कार्रवाई के लिए निकली।
विज्ञापन
जोन-एक की टीम ने जोनल कार्यालय से हडर्ड चौराहा, परेड, वीआईपी रोड से आदर्श व्यायामशाला, मेघदूत तिराहा से घंटाघर होते हुए टाटमिल पुल, घंटाघर से कोपरगंज चुंगीघर, डिप्टी पड़ाव, चंदिका देवी चौराहे तक अभियान चलाया। इस दौरान 18 अवैध होर्डिंग, 20 बोर्ड, 25 बैनर हटाए गए।
विज्ञापन
जोन-दो में पीएसी मोड़ तिराहे से रामादेवी चौराहे तक, वहां से एचएएल गेट, हरजेंदर नगर चौराहा, जेके प्रथम चौराहा, केडीए चौराहा, रामलीला मैदान तक 21 अवैध होर्डिंग, 22 बोर्ड तोड़ने के साथ ही 26 बैनर हटाए। जोन-तीन में बर्रा, बंबा रोड में 17 होर्डिंग, 450 कियोस्क एवं बोर्ड हटाए गए।
जोन-चार में जरीब चौकी से पीरोड, रामबाग, ब्रह्मनगर, हर्ष नगर चौराहा, ईदगाह चौराहा, चुन्नीगंज चौराहा, लाल इमली व मर्चेंट चैंबर, ग्रीनपार्क चौराहा से वीआईपी रोड होते हुए टेफ्को चौराहे तक 10 होर्डिंग, 20 बैनर, 50 कियोस्क तोडे़।
जोन-पांच के अंतर्गत पनकी और विजय नगर में 14 होर्डिंग, 153 कियोस्क, 22 बोर्ड, 15 बैनर हटाए गए। जोन-छह में नौ नंबर क्रासिंग से नमक फैक्ट्री चौराहा, शन्नेश्वर मंदिर चौराहा, केडीएमए वर्ल्ड स्कूल होते हुए आवास विकास चौराहे तक 10 अवैध होर्डिंग तोड़ी गईं।
तोड़े गए विज्ञापन पट
जोन होर्डिंग बोर्ड कियोस्क बैनर
1 18 20 00 25
2 21 22 00 26
3 17 148 302 00
4 10 50 00 20
5 14 22 153 15
6 10 00 00 00
योग 90 262 455 86
जोन-पांच के अंतर्गत पनकी और विजय नगर में 14 होर्डिंग, 153 कियोस्क, 22 बोर्ड, 15 बैनर हटाए गए। जोन-छह में नौ नंबर क्रासिंग से नमक फैक्ट्री चौराहा, शन्नेश्वर मंदिर चौराहा, केडीएमए वर्ल्ड स्कूल होते हुए आवास विकास चौराहे तक 10 अवैध होर्डिंग तोड़ी गईं।
तोड़े गए विज्ञापन पट
जोन होर्डिंग बोर्ड कियोस्क बैनर
1 18 20 00 25
2 21 22 00 26
3 17 148 302 00
4 10 50 00 20
5 14 22 153 15
6 10 00 00 00
योग 90 262 455 86