फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   80 thousand rupees were charged by telling pregnant woman that she was HIV positive orders of investigation

Kanpur: प्रसूता को एचआईवी पॉजिटिव बता वसूले 80 हजार, पति बोला- जांच कराई तो पत्नी निकली निगेटिव, जांच के आदेश

Sun, 06 Apr 2025 12:26 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 06 Apr 2025 12:26 PM IST
सार

Kanpur News: पति ने बताया कि अस्पताल में भर्ती करने से पहले मुझे 20 हजार रुपये सर्जरी का बताया गया और भर्ती करने के बाद जब डिलीवरी हो गई तो पत्नी को एचआईवी पॉजिटिव बताकर बिल 80 हजार रुपये का पकड़ा दिया।

विज्ञापन
80 thousand rupees were charged by telling pregnant woman that she was HIV positive orders of investigation
एचआईवी संक्रमण - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

कानपुर में समाधान दिवस पर शनिवार को जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह के सामने युवक ने पत्नी को एचआईवी पॉजिटिव बताकर हॉस्पिटल की वसूली की शिकायत की। मामला सुनकर डीएम हैरान हो गए। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन को फोन कराया पर संपर्क नहीं हो सका। इस पर उन्होंने सीएमओ को बुलाकर दो दिन में जांच रिपोर्ट सौंपने को कहा।

विज्ञापन

सचेंडी के रहने वाले मुलायम ने डीएम को बताया कि साहब... दिसंबर माह में पत्नी की डिलीवरी होनी थी। हमने किदवईनगर स्थित उत्कर्ष अस्पताल में उसे भर्ती कराया था। ऑपरेशन से पहले वहां के डॉक्टरों ने कई जांचें कीं और पत्नी को एचआईवी पॉजिटिव बता दिया। ऑपरेशन के लिए 80 हजार रुपये खर्च बताया। अस्पताल से कुछ पैसे कम करने के लिए कहा, तो ऑपरेशन करने से मना कर दिया।

विज्ञापन

कर्मी रिपोर्ट को गलत बताने लगे, मारपीट पर आमादा हो गए
किसी तरह इंतजाम कर रुपये जमा किए। ऑपरेशन के कुछ दिन बाद लोगों की सलाह पर दूसरी जगह पत्नी की जांच कराई, तो रिपोर्ट निगेटिव आई। इस रिपोर्ट को लेकर अस्पताल गए, तो वहां के कर्मी रिपोर्ट को गलत बताने लगे। मारपीट पर आमादा हो गए। अस्पताल के डॉक्टर और स्टाफ के लोग अभद्रता कर हमें बाहर निकाल दिया। सीएमओ कार्यालय में शिकायत की पर कुछ नहीं हुआ।

अस्पताल में भर्ती करने से पहले मुझे 20 हजार रुपये सर्जरी का बताया गया और भर्ती करने के बाद जब डिलीवरी हो गई तो पत्नी को एचआईवी पॉजिटिव बताकर बिल 80 हजार रुपये का पकड़ा दिया। गहने बेचकर कैसी-कैसी मुश्किलों से 80 हजार रुपये इकट्ठा कर दिए। निजी लैब और कांशीराम अस्पताल में बाद में पत्नी की जांच कराई तो वह निगेटिव निकली।  -मुलायम, पति

विज्ञापन

रात 11 बजे मरीज हमारे अस्पताल आई, जिसे लेबर पेन हो रहा था। पति के पास कोई जांच रिपोर्ट नहीं थी। उस समय हमने वायरल मार्कर किट से जांच की तो उसमें महिला एचआईवी पॉजिटिव आई। हमने दोबारा जांच की तो उसमें भी पॉजिटिव आई। इसके बाद उसी प्रोटोकॉल के तहत सर्जरी की। ऐसी स्थिति में सर्जरी करने वाले डॉक्टरों का चार्ज भी बढ़ जाता है। सर्जरी के दौरान उपयोग किए गए उपकरणों को भी हटा दिया जाता है।  -राजेश त्रिवेदी, उत्कर्ष हॉस्पिटल के मालिक

यह मामला पहले कभी हमारे पास नहीं आया। इस मामले की जांच के लिए एसीएमओ को निर्देश दिए हैं। जांच के बाद हकीकत सामने आएगी। अगर अस्पताल प्रबंधन दोषी मिलता है तो कार्रवाई होगी।  -हरिदत्त नेमी, सीएमओ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed