फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   80 percent work of Kedareshwar temple is complete, devotees are arriving

Kanpur News: केदारेश्वर मंदिर का 80 प्रतिशत काम पूरा, पहुंच रहे श्रद्धालु

Sun, 20 Jul 2025 01:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jul 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
80 percent work of Kedareshwar temple is complete, devotees are arriving
केदारेश्वर मंदिर ।  - फोटो : केदारेश्वर मंदिर ।
इटावा। सफारी पार्क के पास पूर्व मुख्यमंत्री एवं सपा प्रमुख अखिलेश यादव की ओर से बनवाया जा रहा केदारेश्वर मंदिर इन दिनों चर्चा में है। जहां एक ओर सावन में इस मंदिर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। वहीं उत्तराखंड में बद्रीनाथ, केदारनाथ मंदिर समिति की ओर से मंदिर निर्माण का विरोध किया जा रहा है। इधर, मंदिर का निर्माण कार्य लगभग 80 प्रतिशत पूरा हो चुका है। परिसर में फर्श पक्का कराने और फिनीशिंग का काम शेष है। इस साल के अंत तक मंदिर का निर्माण पूरा होने का दावा किया गया है।
विज्ञापन


केदारनाथ की तर्ज पर बन रहे इस मंदिर का निर्माण कार्य 2021 में शुरू हुआ था। 2024 में इस मंदिर के बारे में खुद अखिलेश यादव ने जानकारी दी थी। फरवरी 2024 में मंदिर में नेपाल से लाई गई शिला विधि-विधान से स्थापित की गई थी। इसके बाद से ही मंदिर में पूजन-अर्चन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगी थी।
विज्ञापन

सावन के पहले सोमवार पर भी बड़ी संख्या में कांवड़ियों ने पहुंचकर जलाभिषेक किया था। दूसरी ओर, इस मंदिर को लेकर अब उत्तराखंड में विरोध शुरू हो गया है। वहां के बदरीनाथ केदारनाथ समिति की ओर से केदारनाथ की तर्ज पर मंदिर बनाना गलत बताया है। इधर, एक सप्ताह से सोशल मीडिया पर अखिलेश यादव के अकाउंट से मंदिर की भव्य फोटो और वीडियो पोस्ट की जा रही है। हालांकि इस संबंध में उनका कोई अभी बयान नहीं आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed