{"_id":"569228ce13a0210c2b31e645a97c871a","slug":"78-shops-in-new-murga-market-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नई मुर्गा मार्केट में 78 दुकानें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नई मुर्गा मार्केट में 78 दुकानें
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर
Updated Thu, 04 Feb 2016 02:29 AM IST
विज्ञापन
म्योर मिल खलवा में बनने वाली नई मुर्गा मार्केट में केडीए 78 दुकानें बनवाएगा। यहां बेसमेंट व ग्राउंड फ्लोर और उस पर तीन मंजिली मार्केट बनेगी। इसका खाका खींच लिया गया है। निर्माण होने तक नई मुर्गा मार्केट उसके आगे लगेगी।
परेड मछली बाजार के बगल में बनने वाली नई मुर्गा मार्केट को माल रोड से जोड़ने के लिए बुधवार को बिजली घर के सामने तक आरसीसी रोड बनाने के लिए होर्डिंग हटवाने और दीवार तोड़ने के बाद बेस तैयार कर लिया गया है।
केडीए अभियंत्रण विभाग जोन-1 के अधिशासी अभियंता एमके मिश्रा ने बताया कि नई मुर्गा मार्केट में दिन-रात काम कराया जा रहा है। जल्द से जल्द सीसी रोड बनाने की भी कोशिश की जा रही है, ताकि परेड मुर्गा मार्केट को वहां शिफ्ट किया जा सके। इस मार्केट में मुर्गे की 35 दुकानें हैं।
विज्ञापन
भवन विभाग के अनुसार म्योर मिल खलवा में चिह्नित की गई नई मुर्गा मार्केट में लगभग 4000 वर्गमीटर जमीन है। भविष्य की संभावनाओं के मद्देनजर वहां 78 दुकानें बनाई जाएंगी।
शहर से सटे सात गांवों को केस्को देगा बिजली
शहर से सटे सात गांव जल्द ही शहरी बिजली से जगमगाएंगे। इन गांवों में अभी तक दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम की सप्लाई है। केस्को से सप्लाई की विद्युत नियामक आयोग से सहमति मिल चुकी है।
आदेश का पत्र मिलते ही केस्को यहां लाइन खींचने और ट्रांसफार्मर लगवाना शुरू कर देगा। इसके बाद इन गांवों के करीब 1500 घरों को भरपूर बिजली मिलने लगेगी। शहर से सटे टीकापुरवा, नानकारी विलेज, लुधौरी, कपली, होरा बांगर, चक रतनपुर और नानामऊ बांगर गांव करीब-करीब शहर के अंदर आ चुके हैं।
यहां विद्युत सप्लाई दक्षिणांचल वितरण निगम देता है। केस्को बोर्ड की बैठक में इन गांवों को शहरी बिजली देने के प्रस्ताव पर मुहर लगा दी गई थी। बीते सप्ताह लखनऊ में हुई बैठक में विद्युत नियामक आयोग ने भी हामी भर दी। दक्षिणांचल से अनापत्ति प्रमाणपत्र लेकर आयोग पत्र जारी करेगा।
पत्र इसी महीने केस्को को मिलने की उम्मीद है। ऐसे में केस्को ने गांवों में बिजली सप्लाई करने की तैयारी कर ली है। साढ़े तीन करोड़ के इस काम के लिए केस्को एमडी, चीफ इंजीनियर की विद्युत नियामक आयोग के चेयरमैन दीपक वर्मा से बात हो चुकी है।