{"_id":"5c3640f3bdec2256f5338e97","slug":"71547059443-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ᆳनवविवाहिता की जहर खाने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ᆳनवविवाहिता की जहर खाने से मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उरई। किसी वजह से नाराज होकर नवविवाहिता ने ससुराल में जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे जिला अस्पताल लाए। हालत गंभीर डॉक्टरों ने उसे झांसी मेडिकल के लिए रेफर कर दिया। रास्ते में नवविवाहिता की मौत हो गई। मायके पक्ष के लोगों ने ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाकर तहरीर दे दी।
शहर कोतवाली क्षेत्र के बघौरा चुर्खीवाई पास निवासी करन सिंह की पत्नी रोशनी (20) ने मंगलवार की रात घर में रखा जहर खा लिया। उसकी हालत बिगड़ने लगी। यह जानकारी घरवालों को हुई तो आनन-फानन में उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी बिगड़ती हालत देख डाक्टरों उसे झांसी मेडिकल कालेज के लिए रेफर कर दिया। जहां उसकी रास्ते में ही मौत हो गई।
महिला के मौत की सूचना जब उसके मायके गोरन थाना डकोर पहुंची तो पिता घनश्याम, भाई अनिल, विष्णु उरई पहुंचे और ससुरालियों पर पुत्री को मार डालने का आरोप लगाया। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पिता घनश्याम ने बताया कि उसने अपनी बेटी की शादी मई 2018 में की थी। पुलिस तहरीर देते हुए उसने आरोप लगाया कि ससुरालियों ने उसकी पुत्री को मारपीट कर उसको मार डाला। वहीं कोतवाल शिवगोपाल बोले, तहरीर मिल गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मामले की जांचकर कार्रवाई की जाएगी।