फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   अधिकारों का हनन होने पर न्यायालय से मदद लें

अधिकारों का हनन होने पर न्यायालय से मदद लें

Fri, 10 Nov 2017 12:06 AM IST
Updated Fri, 10 Nov 2017 12:06 AM IST
विज्ञापन
अधिकारों का हनन होने पर न्यायालय से मदद लें
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


चित्रकूट। जिला विधिक सेवा दिवस पर जिला जज अतुल कुमार गुप्ता ने कहा कि मौलिक अधिकारों का हनन होेने पर व्यक्ति न्यायालय आकर अधिकार हासिल कर सकता है। अनुसूचित जाति, जनजाति, अत्याचार से पीड़ित, मानसिक रोगी, शहीद सैनिकों के आश्रित, कारागृह के बंदियों और एक लाख रुपये से कम वार्षिक आय से कम वाले गरीब परिवारों को न्याय दिलाने में यहां तक कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नि:शुल्क विधिक सहायता उपलब्ध कराता है।

मुख्यालय में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में गुरुवार को विधिक सेवा दिवस मनाया गया। जिला जज गुप्ता ने बताया कि नौ नवंबर 1995 को विधिक सेवा दिवस का शुभारंभ किया गया था। इसके बाद उन्होंने मौलिक अधिकारों की जानकारी दी। जिलाधिकारी शिवाकांत द्विवेदी ने कहा कि विधिक साक्षरता एक मूलभूत आवश्यकता है।
विज्ञापन


इसके अभाव में गरीब जनता का शोषण होता है। विधिक जागरूकता के पवित्र उद्देश्य के साथ इस अभियान की शुरुआत की गई है। स्थायी लोक अदालत के अध्यक्ष शक्तिकांत ने कहा कि मुकदमों को सुलह समझौते के आधार पर समाधान कराने का प्रयास करना चाहिए। अपर जिला जज पीके श्रीवास्तव, अपर जिला जज संजय कुमार ने कहा कि सुलह समझौते के आधार पर मुकदमों का निस्तारण सभी के लिए फायदेमंद रहता है। एसडीएम सत्यप्रकाश (आईएएस)ने कहा कि लोगों के बीच विवादों को सुलझाने के लिए समझौता और पंचायत पुरानी पद्धति है। इस समय देश में लगभग तीन करोड़ मुकदमे लंबित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


संचालन प्राधिकरण के सचिव सिविल जज मो.नसीम ने किया। इसके बाद पैरालीगल वालेंटियर और डायट के प्रशिक्षुओं की रैली को जिला जज और जिलाधिकारी ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर अपर जिला जज अनुरोध मिश्र, सिविल जज सुभाष सिंह, सीजेएम निहारिका सिंह, सिविल जज सुधा सिंह, जेएम नेहा बनौधिया व एसीजेएम आशुतोष सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed