फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   7 days of unnao gang rape case

उन्नाव रेप कांड: 7 दिनाें में कब क्या हुअा, माैत से लेकर विधायक की गिरफ्तारी की पूरी रिपोर्ट

Thu, 19 Apr 2018 07:37 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Thu, 19 Apr 2018 07:37 AM IST
विज्ञापन
7 days of unnao gang rape case
रेप पीड़िता एवं उसके परिजन
भाजपा विधायक पर किशोरी से दुष्कर्म के आरोप और किशोरी के पिता की हत्या के मामले की जांच कर रही सीबीआई ने बुधवार को अपनी जांच किशोरी के पिता की हत्या के बिंदु पर केंद्रित रखी। उन्नाव कांड में रेप पीड़िता के पिता की हत्या से लेकर विधायक की गिरफ्तारी की पूरी रिपोर्ट। 
विज्ञापन


3 अप्रैल को किशोरी का पिता दिल्ली से अपने एक साथी के साथ उन्नाव पहुंचा और कोर्ट में पेशी की।
3 अप्रैल को देर शाम घर पहुंचा जहां विधायक के भाई अतुल सिंह ने अपने चार अन्य साथियों के साथ मिलकर उसे खूब पीटा।
3 अप्रैल को मारपीट करने के बाद विधायक के भाई के इशारे पर पुलिस ने पीड़ित पर ही मारपीट और आर्म्स एक्ट का मुकदमा दर्ज कर दिया। पीड़ित की पत्नी पुलिस अधिकारियों के चक्कर लगाए, सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन

4 अप्रैल को सही तरीके से इलाज कराए बगैर ही किशोरी को पिता को पुलिस ने जेल भेज दिया। पत्नी ने विधायक के दबाव में बिना इलाज जेल भेजने का आरोप लगाया।
4 अप्रैल को पीड़ित की पत्नी (किशोरी की मां) की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों पर मारपीट का मुकदमा दर्ज किया लेकिन विधायक के भाई का नाम एफआईआर में शामिल नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

8 अप्रैल को किशोरी ने विधायक पर आरोप लगाते हुए अपनी मां, दादी व बहनों के साथ लखनऊ में मुख्यमंत्री आवास के बाहर आत्मदाह का प्रयास किया।
8 अप्रैल की रात करीब 9 बजे किशोरी के पिता की न्यायिक हिरासत में जेल में पेट दर्द हुआ। जेल अधिकारियों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया था।
9 अप्रैल की सुबह किशोरी के पिता की  मौत हो गई थी। इसके बाद मामला सुर्खियों में आया।
9 अप्रैल की रात पुलिस ने मृतक की पत्नी को दोबारा तहरीर देने और विधायक के भाई के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने का आश्वासन दिया। 
10- अप्रैल को पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आई जिसमें किशोरी के पिता की मौत के पीछे पिटाई से आंत में हुए छेद और स्राव से संक्रमण फैलने से मौत होने की पुष्टि हुई।
11- अप्रैल को एसआईटी की जांच रिपोर्ट आने के बाद विधायक के भाई अतुल सिंह सहित पांच लोगों पर किशोरी के पिता की हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया।
12- अप्रैल को पुलिस ने विधायक के भाई को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया जहां से न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed