{"_id":"5875fd114f1c1b1729baa25d","slug":"6500-students-will-choose-its-representative-officials","type":"story","status":"publish","title_hn":"6500 स्टूडेंट चुनेंगे अपना प्रतिनिधि, पदाधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
6500 स्टूडेंट चुनेंगे अपना प्रतिनिधि, पदाधिकारी
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
Updated Wed, 11 Jan 2017 03:09 PM IST
विज्ञापन
आई आई टी कानपुर चुनाव
आईआईटी कानपुर में स्टूडेंट जिमखाना का चुनाव 22 जनवरी को होगा। इसके लिए मंगलवार से नामांकन का सिलसिला शुरू हुआ। रात 8:30 बजे से देर रात तक नामांकन चलेगा। इसे लेकर स्टूडेंटों में जबरदस्त उत्साह रहा।
स्टूडेंट जिमखाना का चुनाव ऑफलाइन होगा। इसके लिए विशेष सॉफ्टवेयर डिजाइन किया गया है। बीटेक, एमटेक, एमएससी, पीएचडी, एमबीए, एमडैस और वीएलएफएम सहित अन्य प्रोग्राम के करीब 6500 स्टूडेंट वोट डालेंगे। मुख्य चुनाव अधिकारी आयुष पाठक ने बताया कि स्टूडेंटों को प्रेसीडेंट जिमखाना, जनरल सेक्रेटरी कल्चर, जनरल सेक्रेटरी फिल्म एंड मीडिया, जनरल सेक्रेटरी गेम्स एंड स्पोर्ट्स और जनरल सेक्रेटरी साइंस एंड टेक्नोलॉजी का चुनाव करना है। इन पांच पदों के लिए सभी स्टूडेंट वोटिंग करते हैं। स्टूडेंटों के बीच ही 48 सीनेटर चुने जाते हैं। जिस बैच से सीनेटर पद के उम्मीदवार होते हैं, उसी बैच के स्टूडेंट वोट डालते हैं।
चुनाव का महत्व
स्टूडेंट जिमखाना के प्रेसीडेंट का पद महत्वपूर्ण होता है। प्रेसीडेंट को आईआईटी की एकेडमिक सीनेट का सदस्य बनाया जाता है। वह पूरी एकेडमिक और कल्चरल एक्टिविटी का हिस्सा होता है। स्टूडेंटों से संबंधित किसी भी तरह के समस्या, विवाद का निस्तारण भी प्रेसीडेंट के माध्यम से कराया जाता है।
विज्ञापन
------------------------------------------