फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   61.90 lakh saplings planted for greenery61.90 lakh saplings planted for greenery

Kanpur News: हरियाली के लिए लगाए 61.90 लाख पौधे

Sun, 21 Jul 2024 03:21 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Sun, 21 Jul 2024 03:21 AM IST
विज्ञापन
61.90 lakh saplings planted for greenery61.90 lakh saplings planted for greenery
कानपुर देहात। छह जोनल व दस सेक्टर मजिस्ट्रेट की निगरानी में हरियाली बढ़ाने के लिए शनिवार को जिले में करीब सात हजार स्थल पर रिकार्ड 6190645 पौधे लगाने का दावा नोडल वन विभाग ने किया है। पौधे लगाएं पौधे बचाएं की थीम पर पौधरोपण हुआ है। डिप्टी सीएम ने रनियां पहुंच कर अधिकारियों के साथ पौध रोपण किया। हालांकि अब लगाए गए इन पौधों की सुरक्षा की चुनौती होगी।
विज्ञापन

नोडल वन और अन्य 22 विभाग की ओर से पौधे लगाने की तैयारी की गई थी। सुबह से ही चिन्हित स्थलों पर पौधरोपण शुरू हो गया। यह मुहिम निर्वाचन की तर्ज पर चलाई गई। एक पौधा मां के नाम कार्यक्रम में शनिवार को उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठन ने रनियां के बंजारी ताल में हरिशंकरी पौधरोपण किया। यहां अकबरपुर सांसद देवेंद्र सिंह भोले ने पीपल का पौधा रोपा।
विज्ञापन

डीएम आलोक सिंह, एसपी बीजीजीटीएस मूर्ति ने उप मुख्यमंत्री को रुद्राक्ष का पौधा भेंट किया। उपमुख्य मंत्री ने बच्चों को पौधे वितरित किए। कमिश्नर अमित गुप्ता ने गजनेर अमृत सरोवर व अन्य स्थल पर पौधे लगाए। यहां सीडीओ लक्ष्मी एन, एसडीएम सदर अवनीश कुमार सिंह, प्रधान अनीसा बेगम, प्रधान पति फिरोज रहे। डीएम आलोक सिंह ने कलक्ट्रेट परिसर और रसूलाबाद संविलियन विद्यालय परिसर में विधायक पूनम संखवार ने पौधरोपण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी प्रकार स्कूलों, कॉलेजों, ग्राम पंचायतों, नोन व रिंद नदी किनारे भी पौधे लगाए गए। छह जोन व दस सेक्टर में बटे जिले में एक दिन में रिकार्ड पौधरोपण का दावा नोडल वन विभाग ने किया है। वन विभाग ने 128 स्थल पर 2986400 पौधे और अन्य 22 विभाग 6880 से अधिक स्थल पर 324245 पौधे लगाएं। कंट्रोल रूम में हर घंटे लगाए गए पौधों की सूचना संकलित की गई। डीएफओ एके द्विवेदी ने बताया कि हरीतिमा मोबाइल एप से जियोटैगिंग भी की जा रही है।
----------
पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय में बच्चो ने लगाए पौधे
कानपुर देहात। माती स्थित पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय माती में बच्चों ने पौधे लगाए। यहां शिवाजी, टैगोर, अशोक, रमन (स्टार) सदन के विद्यार्थियों ने एक विद्यार्थी एक पौधे के संकल्प के तहत विद्यालय परिसर के स्काउट गाइड कॉर्नर में पौधे लगाकर इनकी देखरेख का संकल्प लिया। मुख्य अतिथि केवी अरमापुर प्रथम के प्राचार्य नीरज दुबे ने भी पौधे लगाए। प्राचार्य एएच अंसारी, जिला क्रीड़ाधिकारी नीलम सिद्दीकी, संयोजक अनिल कुमार, केएन गुप्ता, शिशिर पांडेय, अमित श्रीवास्तव आदि रहे। (संवाद)
--
हरियाली के लिए पौधे लगाकर उन्हें बचाएंगे भी : बृजेश पाठक
संवाद न्यूज एजेंसी
रनियां। सरवनखेड़ा ब्लॉक के बंजारी ताल में शनिवार को उपमुख्य मंत्री बृजेश पाठक ने एक पौधा मां के नाम समर्पित कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि इस बार पौधे लगाएंगे और उन्हें बचाएंगे भी। मां के नाम एक पौधा लगाकर उन्हें श्रद्धांजलि दें।
उपमुख्य मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पौधे लगाने और उन्हें बचाने का अभियान चलाया है। इस बार रिकार्ड पौधे लगाकर उन्हें बचाने का काम किया जाएगा। कहा कि उत्तर प्रदेश में पौधे लगाने का कार्य 2017 से हो रहा है। पिछले वर्षो में पौधे लगाए गए, लेकिन उनके संरक्षण पर अपेक्षित ध्यान नहीं दिया गया। इस बार ऐसा नहीं होगा। पौधे लगाए जाएंगे उन्हें बचाएंगे भी। एक पौधा मां के नाम लगाने में लोग आगे आएं। कानपुर से कार से वह 1: 53 बजे कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे थे। पुलिस बल मौजूद रहा। यहां पत्रकारों के सवालों का जवाब देने से वह बचे। कहा कि पौधरोपण कार्यक्रम में आए हैं। सब को हरियाली बढ़ाने में योगदान करने की जरूरत है।
-----
इंसेट
कार्यक्रम में नजर नहीं आए जनप्रतिनिधि
रनियां। बंजारी ताल में उपमुख्य मंत्री बृजेश पाठक पौधरोपण कार्यक्रम में आए तो यहां सदर विधायक, जिलाध्यक्ष, भाजपा के अन्य कार्यकर्ता नजर नहीं आए। ब्लॉक प्रमुख उर्वशी सिंह ने उन्हें बुके देकर सम्मानित किया। इधर कार्यक्रम में अकबरपुर सांसद देवेंद्र सिंह भोले जरूर पहुंचे। उन्होंने भी पौधे लगाने और सुरक्षा पर जोर दिया। (संवाद)

--------
इंसेट
मड़ौली मामले में युवक ने डिप्टी सीएम को दिया शिकायती पत्र
रनियां। बंजारी ताल में डिप्टी सीएम बृजेश पाठक से मड़ौली कांड में पीड़ित परिवार के अंश दीक्षित ने मुलाकात की। उसने डिप्टी सीएम को बताया कि जमीन के मामले में 13 फरवरी 2023 को उसकी मां व बहन को झोपड़ी जलाया गया था। पुलिस ने मामले को गंभीरता से न लेकर घटना की धाराओं को दुर्घटना में तबदील कर दिया है। अपराधी बाहर घूम रहे है। समझौता करने का दबाव बना रहे है। (संवाद)
-------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed