{"_id":"5c228e90bdec2256ce081513","slug":"61545768592-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुठभेड़: पुलिस की गोली से बदमाश घायल, गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुठभेड़: पुलिस की गोली से बदमाश घायल, गिरफ्तार
विज्ञापन
कानपुर देहात। अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के कमालपुर बंबा के पास मंगलवार भोर पहर गश्त के दौरान पुलिस की अपराधी से मुठभेड़ हो गई। दोनों ओर से कई राउंड गोली चली, जिसमें एक अपराधी के जांघ में गोली लगने से वह घायल होकर गिर गया जबकि उसका साथी फरार हो गया। मुठभेड़ के दौरान एक दरोगा के हाथ में चोट भी आई।
एसपी राधेश्याम ने बताया कि मंगलवार भोर पहर अकबरपुर कोतवाल ऋषिकांत शुक्ला टीम के साथ रूरवाहार होते हुए कमालपुर की ओर जा रहे थे, रास्ते में उन्हें एक बिना नंबर की बाइक पर सवार दो लोग दिखे। वह पुलिस की गाड़ी देखकर बाइक यू-टर्न कर भागने लगे। इस पर पुलिस ने गाड़ी तेजी से बढ़ाकर उन्हें रोकने की कोशिश की तो बाइक में पीछे बैठा युवक पुलिस पर फायरिंग करने लगा। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए फायरिंग शुरू की तो एक गोली शमीम की जांघ में लगी, जिससे वह घायल होकर गिर गया। इसी दौरान उसका साथी मौके से भाग गया। पुलिस ने मौके पर एक बिना नंबर की बाइक, एक तमंचा 4 कारतूस, 5 खोखा, दो छूरी, दो रस्सी, दो प्लास्टिक की बोरी, दो मोबाइल व 900 रुपये नकद बरामद किए हैं। घायल को पुलिस अभिरक्षा में जिला अस्पताल में भर्ती कराया। मुठभेड़ के दौरान रूरवाहार चौकी इंचार्ज अमित शुक्ला के हाथ में चोट आई है। एसपी ने बताया कि दरोगा का भी जिला अस्पताल में उपचार कराया गया है। मुठभेड़ में शामिल पुलिस टीम को 20 हजार रुपये का इनाम दिया जाएगा। पुलिस के अनुसार शमीम गोकशी के मामलों में भी लिप्त है।