फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   एसपी ने किया धर्मगढ़ बाबा मंदिर का निरीक्षण

एसपी ने किया धर्मगढ़ बाबा मंदिर का निरीक्षण

Sun, 23 Sep 2018 12:44 AM IST
Updated Sun, 23 Sep 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
एसपी ने किया धर्मगढ़ बाबा मंदिर का निरीक्षण
रसूलाबाद। धर्मगढ़ बाबा मंदिर परिसर में भंडार कक्ष के ऊपर पक्के निर्माण पर सीओ की ओर से रोक लगाने व क्षेत्रीय विधायक की ओर से एसपी से शिकायत करने के बाद शनिवार को एसपी ने मंदिर परिसर का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

बता दें कि शुक्रवार को धर्मगढ़ बाबा मंदिर परिसर में कराए जा रहे निर्माण को पुलिस की ओर से रोकने के बाद सत्संग मंडल के पदाधिकारियों व पुलिस के बीच तनाव की स्थिति बन गई थी। वहीं मामले की मध्यस्थता को लेकर भाजपा विधायक निर्मला संखवार ने मंदिर परिसर पर ही क्षेत्राधिकारी रामकृष्ण मिश्रा, प्रभारी निरीक्षक एसके सिंह व सत्संग मंडल अध्यक्ष सहित अन्य पदाधिकारियों के साथ बैठक कर मामले के निस्तारण का प्रयास किया था, लेकिन दोनों तरफ से तल्ख टिप्पणी के कारण बात बिगड़ गई थी। वहीं सीओ की ओर से बैठक छोड़कर चले जाने पर विधायक ने समर्थकों एवं सत्संग मंडल पदाधिकारियों के साथ पुलिस अधीक्षक के आवास पर शुक्रवार देर शाम वार्ता की थी। इसी क्रम में एसपी राधेश्याम ने शनिवार शाम मंदिर परिसर का स्थलीय निरीक्षण किया तथा पुलिस उपाधीक्षक रामकृष्ण मिश्रा से तनाव के बाबत जानकारी ली। विधायक निर्मला संखवार ने बताया कि बैठक के दौरान सीओ का व्यवहार संतोषजनक नहीं रहा था, जिसपर एसपी से मामले की शिकायत की थी। जबकि सीओ रामकृष्ण मिश्रा ने बताया कि सत्संग मंडल के पदाधिकारियों द्वारा एक वाद न्यायालय में है जिसमें पुलिस प्रतिवादी है। मामला न्यायालय में विचाराधीन होने के कारण सक्षम अधिकारी की अनुमति के बिना निर्माण कार्य न करने की बात कही गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed