फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   सीएचसी में बेटे के इलाज को आई महिला का बैग पार

सीएचसी में बेटे के इलाज को आई महिला का बैग पार

Fri, 31 Aug 2018 01:24 AM IST
Updated Fri, 31 Aug 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
सीएचसी में बेटे के इलाज को आई महिला का बैग पार
शिवराजपुर (कानपुर)। शिवराजपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बुखार से पीड़ित पुत्र को दवा दिलाने आई एक महिला से युवकों ने पार कर दिया। पीड़ित महिला ने शिकायत शिवराजपुर पुलिस से की है। पुलिस ने सीएचसी में लगे सीसीटीवी कैमरे के आधार पर बैग ले जाने वाले टप्पेबाजों का पता लगाने में जुटी है।
विज्ञापन

गुरुवार को क्षेत्र के दहेलिया गांव निवासी दीपा बुखार से पीड़ित अपने पुत्र राहुल (8) को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आईं थी। राहुल को बेंच पर लेटा कर दीपा पर्चा बनवाने चली गई। जब लौटकर आई तब पुत्र ने अंकल द्वारा थैला ले जाने की बात कही। दीपा ने राहुल से युवक का नाम पूछा लेकिन वह वहां मौजूद लोगों को पहचान नहीं सका।
विज्ञापन

दीपा ने मामले की सूचना सीएचसी प्रभारी डा अनुज दीक्षित और थानाध्यक्ष त्रिदीप सिंह को दी। मौके पर पहुंचे अफसरों ने महिला से टप्पेबाजी करने वाले युवकों को पकड़ने का आश्वासन दिया। सीएचसी प्रभारी ने बताया कि अस्पताल के सीसीटीवी फुटेज को निकलवाकर टप्पेबाजों की पहचान कर सख्त कार्रवाई की जाएगी। एसओ शिवराजपुर ने सीसीटीवी फुटेज से पहचान होते कार्रवाई का भरोसा दिया है। बताया कि पीड़ित ने बैग में रखे 5 हजार रुपये और एक सोने की अंगूठी युवक द्वारा ले जाने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed