फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   घाटमपुर तहसील को सूखाग्रस्त घोषित करने की उठाई मांग

घाटमपुर तहसील को सूखाग्रस्त घोषित करने की उठाई मांग

Thu, 26 Jul 2018 01:48 AM IST
Updated Thu, 26 Jul 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
घाटमपुर तहसील को सूखाग्रस्त घोषित करने की उठाई मांग
घाटमपुर (कानपुर)। खेतिहर मजदूर यूनियन के बैनर तले बुधवार को किसानों ने समस्याओं को लेकर ज्ञापन दिया। तहसीलदार अवनीश कुमार को सौंपे गए आठ सूत्री ज्ञापन में तहसील को सूखाग्रस्त घोषित करने के साथ ही अन्य मांगों पर जोर दिया।
विज्ञापन

यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष हीरेंद्रनाथ दीक्षित और महामंत्री कमल चतुर्वेदी की अगुवाई में तहसील पहुंचे किसानों ने बताया कि जून से लेकर अबतक इलाके में मानसूनी बारिश का औसत काफी कमजोर है। बताया कि 50 फीसदी से कम बारिश हुई है। खरीफ की मुख्य फसल धान की बात तो दूर ज्वार-बाजरा, मक्का और तिली, उड़द की फसलों की भी बुवाई नहीं कर पा रहे हैं। बिजली के दाम बढ़ाए जाने से निजी नलकूप चालक खेतों का पलेवा और सिंचाई के पानी देने से कतरा रहे हैं। किसानों ने बताया कि अधिकांश राजकीय नलकूप यांत्रिक खराबी और विद्युत खराबी से बंद हैं। वहीं, नहर-रजबहे सूखे पड़े हुए हैं। ज्ञापन में सरकार की ओर से घोषित ऋणमोचन योजना के लाभ से तमाम पात्र किसानों के वंचित होने की बात कही गई है।
विज्ञापन

यूनियन के प्रतिनिधियों ने प्रधानमंत्री आवास योजना और ग्रामीण शौचालय योजना के लाभार्थियों से ग्राम प्रधानों और बिचौलियों द्वारा अवैध वसूली किए जाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि नवेड़ी कसबे की बैंक शाखा के बाहर ब्लाक की टीम ने दलाल को रंगे हाथ पकड़ा और उसको ब्लाक लाने के बाद भगा दिया। अखबारों में खबर छपने के बाद पंचायत सचिव ने कोतवाली में तहरीर दी लेकिन, उसमें आरोपी को बचाने के लिए पूरा इंतजाम किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह सूखापुर गांव पंचायत की भूमि पर भूमाफियाओं द्वारा किए गए अवैध कब्जे पर भी ध्यान आकृष्ट कराते हुए उसे तत्काल हटवाए जाने की मांग उठाई। ज्ञापन देने वालों में जिलाध्यक्ष सतेंद्र बाबू तिवारी, जिला मंत्री अमर सिंह यादव, पुष्पेंद्र सिंह, रामकुमार गोस्वामी, राजेंद्र सिंह कुशवाहा, जर्राफ सिद्दीकी, सुशील द्विवेदी और शिवबालक आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed