फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   भाजपा नेता समेत छह पर दुष्कर्म का आरोप1

भाजपा नेता समेत छह पर दुष्कर्म का आरोप1

Sun, 24 Sep 2017 12:11 AM IST
Updated Sun, 24 Sep 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
भाजपा नेता समेत छह पर दुष्कर्म का आरोप1
फर्रुखाबाद। भाजपा नेता समेत छह लोगों के खिलाफ एक महिला ने सीजेएम कोर्ट में याचिका दायर की है। इसमें भाजपा नेता समेत चार पर दुष्कर्म कराने में सहयोग करने व दो पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन



शहर कोतवाली क्षेत्र की महिला ने बूरावाली गली निवासी भाजपा के जिला महामंत्री रूपेश गुप्ता और मोहल्ला मन्नीगंज निवासी संजीव, कल्लू के अलावा दो महिलाओं व एक महिला के पिता के खिलाफ अदालत में याचिका दाखिल की है। महिला ने बताया कि उसका पति ड्राइवर है। दो सितंबर 2017 को पति गाड़ी लेकर कानपुर गया था। वह बच्चों के साथ घर पर थी। रात करीब 11 बजे सभी
विज्ञापन



लोग घर में घुस आए। आरोप है कि भाजपा नेता व अन्य ने उसे पकड़ लिया जबकि संजीव और कल्लू ने उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला ने कमरे में रखे बक्से का ताला तोड़कर 20 हजार रुपये, जेवर लूट ले जाने का आरोप भी लगाया है। महिला का आरोप है कि जाते समय आरोपियों ने किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। भाजपा नेता रूपेश का कहना है कि महिला से कुछ लोगों का मकान को लेकर विवाद चल रहा है। कुछ दिन पहले इस मामले में उन्होंने समझौता कराने की कोशिश की थी। कोतवाली पुलिस से निष्पक्ष जांच करने की गुजारिश भी की थी। इसी के चलते महिला ने झूठा आरोप लगा दिया है। पुलिस की जांच में सब कुछ स्पष्ट हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



भाजपा नेता समेत छह पर दुष्कर्म का आरोप
पीड़ित ने रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए अदालत में दाखिल की याचिका
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed