{"_id":"6123f9468ebc3e79fa1ac687","slug":"5741-people-vaccinated-akbarpur-news-knp6478390137","type":"story","status":"publish","title_hn":"5741 लोगों का हुआ टीकाकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
5741 लोगों का हुआ टीकाकरण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर देहात/ पुखरायां। जिले में 37 केंद्रों पर सोमवार को 5741 लोगों का टीकाकरण किया गया। इसमें 3927 युवाओं तथा 45 साल से अधिक के 1814 लोगों का वैक्सीनेशन किया गया। अमरौधा और मलासा ब्लॉक में 1186 लोगों का टीकाकरण किया गया।
रसूलाबाद में टीकाकरण के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी। कुछ देर बाद भीड़ अनियंत्रित हो गई। स्वास्थ्य कर्मियों ने मामले की जानकारी एसडीएम अंजू वर्मा को दी। एसडीएम के निर्देश पर पुलिस को मौके पर भेजा गया। इसके बाद लोगों को लाइन में खड़ा करवा कर उनका पंजीकरण किया गया। इसके बाद उनका वैक्सीनेशन हुआ। पुखरायां के अमरौधा और मलासा ब्लॉक में सोमवार को 1186 लोगों का टीकाकरण किया गया।
पुखरायां सीएचसी अधीक्षक डॉ. अनूप सचान ने बताया कि सीएचसी में 160 लोगों को टीके लगाए गए। वहीं अमरौधा ब्लॉक के एमओआईसी डॉ. आदित्य सचान ने बताया कि रूरगांव पीएचसी में 111, माचा में 187, अटवा में 198 लोगों को टीके लगाए गए हैं। देवीपुर सीएचसी अधीक्षक डॉ. विकास कुमार ने बताया कि सीएचसी के कैंप में 150, अकोढ़ी प्रथम में 160, अकोढ़ी द्वितीय में 110, सिथरा बुजुर्ग में 110 लोगों के टीका लगाए गए हैं।
विज्ञापन
निगरानी कक्ष में नहीं रुक रहे लोग
कानपुर देहात। जिले में टीकाकरण के दौरान नियमों का पालन नहीं हो रहा है। वैक्सीन लगवाने के बाद लोग निगरानी कक्ष में रुकने के बजाए सीधे घर चले जा रहे हैं। टीकाकरण के शुरुआती दौरान में लोगों को वैक्सीन लगवाने के बाद आधे घंटे बाद निगरानी कक्ष में रोका जाता था। सब कुछ ठीक होने के बाद ही लोगों को घर जाने दिया जाता था।
जैसे-जैसे टीकाकरण की रफ्तार बढ़ी, वैसे-वैसे नियमों की अनदेखी होने लगी। हाल यह है कि अब अस्पतालों में टीका लगवाने के बाद लोग तुरंत घर चले जा रहे हैं। लोगों का कहना है कि टीकाकरण केंद्र पर रुकने की कोई व्यवस्था नहीं है। वहीं स्वास्थ्य कर्मी लोगों के खुद ही नहीं रुकने का हवाला दे रहे हैं।
टीकाकरण के दौरान कोविड नियमों का पालन भी नहीं हो रहा है। नोडल अफसर कोविड डॉ. एमके जतारया ने बताया कि वैक्सीन लगवाने के बाद लोगों को रुकने के लिए कहा जाता है, लेकिन लोग मनमानी कर रहे हैं। वह सीधे घर चले जाते हैं। अस्पतालों में रुकने की व्यवस्था है।